बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,682 व्यूज

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 10:54 PM IST
महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया कि टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ महिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। टीवीके विधायक विग्नेश पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप (विधायक सी.

अरुल विग्नेश, विजय थलापति, फाइल फोटो) टीवीके विधायक विग्नेश पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप मद्रास हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की जांच की निगरानी आईजी रैंक अधिकारी से कराने का निर्देश डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट को बताया कि कल्लाकुरिची के टीवीके विधायक सी.

अरुल विग्नेश के खिलाफ एक महिला जिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एफआईआर की गई है। उधर, विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के महासचिव एके. पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम(टीवीके) के विधायक विग्नेश की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि विधायक पर लगे आरोपों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि महिला कलेक्टर के उत्पीड़न से जुड़ी परिस्थितियों, जिला कलेक्टर की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को की गई शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई की भी जांच की जानी चाहिए।

मामले को लेकर अधिवक्ता आर थ्रिशुली ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में पुलिस महानिदेशक और कल्लाकुरिची के पुलिस अधीक्षक को 11 नवंबर, 2026 को दिए गए आवेदन तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

इसमें कलेक्टर के आधिकारिक आवास में कथित आपराधिक अतिक्रमण का आरोप भी शामिल था। याचिकाकर्ता ने निष्पक्ष और शीघ्र जांच की मांग की थी। इस पर राज्य के सरकारी वकील आर.

जान सत्यन ने न्यायमूर्ति वी. लक्ष्मीनारायणन के समक्ष जानकारी दी कि टीवीके विधायक विग्नेश के खिलाफ महिला अधिकारी को अश्लील संदेश भेजने के मामले में एफआइआर की गई है। इस दौरान अदालत ने कहा कि हर महिला को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा मिलनी चाहिए, चाहे उसका पद या पेशा कुछ भी हो।

वह चाहे मुख्य सचिव हो या सफाई कर्मी या किसी अन्य पद पर। अदालत ने कहा कि आरोपित संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए जांच की निगरानी आइजी रैंक से नीचे का अधिकारी न करे। पुलिस को शीघ्र कार्रवाई और 22 दिसंबर तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल