बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 15,569 व्यूज

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:44 AM IST
'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम में दीपाथून स्तंभ पर दीपम न जलाए जाने के विरोध में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है। तिरुपरंकुंद्रम दीपम विरोध-प्रदर्शन मामले में 300 लोगों पर FIR। (फोटो- ) दीपाथून स्तंभ पर दीपम न जलाने पर विरोध प्रदर्शन।

भाजपा-हिंदू संगठनों के 300 सदस्यों पर मामला दर्ज। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना का आरोप। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम में मंगलवार को भाजपा और हिंदू संगठनों के करीब 300 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम न जलाए जाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद हुई है। समाचार एजेंसी द्वारा बुधवार को मदुरै पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी , जिन 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उन पर छह धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें बिना अनुमति के गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना, सार्वजनिक शांति भंग करना, विवादित बयान देना और सरकारी कर्मचारियों को उनके काम में बाधा डालना शामिल है।

वहीं, दूसरी ओर याचिकाकर्ता निरंजन एस. कुमार और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने और उची पिल्लयार मंदिर में दीप जलाकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। जब दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम न जलाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 'कार्तिगई दीपम' के अवसर पर शाम 6 बजे इस खंभे पर दीप प्रज्वलित किया जाए।

हालांकि, भारी सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते तनाव के बीच, 'दीपाथून' के बजाय तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ियों पर स्थित उची पिल्लयार मंदिर के ऊपर वार्षिक 'महा दीपम' जलाया गया। तय समय से पहले ही 'दीपाथून' के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, जिसके बाद सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के पुजारियों की एक छोटी टीम ने उची पिल्लयार मंदिर में दीप जलाने की रस्म पूरी की।

जिसके बाद अधिवक्ता और हिंदू मुन्ननी के याचिकाकर्ता निरंजन एस. कुमार ने इस फैसले पर निराशा जताई और राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने का आरोप लगाया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल