बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति New Delhi 9,073 व्यूज

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:33 PM IST
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27 और 28 नवंबर को नई दिल्ली के पूसा में आयोजित होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दिल्ली में होगी भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक (फाइल फोटो) भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल होंगे, देंगे दिशा। संगठन, चुनावी रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27 और 28 नवंबर को नई दिल्ली के पूसा में आयोजित होगी। सूत्रों , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है।

बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता देशभर में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने, जनता से जुड़ाव बढ़ाने और विभिन्न राज्यों में राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करने पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके संबोधन से पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक प्राथमिकताओं को लेकर दिशा मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल