Amrapali Dubey: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस अब सोशल मीडिया पर भी विवाद की वजह बन रही है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान से जुड़ा है।
शो के नॉमिनेशन टास्क के दौरान अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है। बिग बॉस 20 के घर में मचा बड़ा हंगामा अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे को 'अम्मापाली' और 'बच्चा बेचने वाली' तक कह दिया है। इतना ही नहीं, इस दौरान घर के कुछ अन्य सदस्य भी हंसते और मजाक करते नजर आए।
अब सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान के साथ काजी तौकीर और गुल्लू को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली दुबे-अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस -दरअसल 'बिग बॉस 20' के घर में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। इस दौरान माही विज के नॉमिनेट करने के बाद आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान का नाम लिया।
आम्रपाली दुबे के इस फैसले से अरिश्फा खान नाराज हो गईं और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। 'मुझे शादी से पहले ही बच्चा चाहिए', बिन ब्याह के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, किसके सामने कही दिल की बात -बातचीत के दौरान अरिश्फा खान ने अपना आपा खो दिया और आम्रपाली दुबे को निशाना बनाते हुए 'अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली' जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
उनके इस बयान ने घर के माहौल को और गरमा दिया। हालांकि आम्रपाली दुबे ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा- अगर यहां बच्चे बिक रहे होते, तो घर में सबसे बड़ी बच्ची तो तुम ही हो अरिश्फा खान। आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान पर आरोप लगाया कि वह गेम में चर्चा बटोरने के लिए बड़े चेहरों को निशाना बना रही हैं।
दोनों के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को करारा जवाब देते हुए कहा- हम पढ़ने की उम्र में पढ़ाई ही करते थे, वीडियो नहीं बनाते थे। इस विवाद में सिर्फ अरिश्फा खान ही नहीं बल्कि घर के दूसरे सदस्यों का बर्ताव भी लोगों को खटक रहा है।
दरअसल जब अरिश्फा खान एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रही थीं, उस वक्त काजी तौकीर और गुल्लू उनका विरोध करने के बजाय हंसते और मजाक करते दिखाई दिए। काजी तौकीर ने कहा था- बात सही है और राइम भी सही है। वहीं गुल्लू भी इस दौरान हंसते नजर आए थे।
घर के सदस्यों का ये रवैया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। हालांकि इस पूरे मामले में यंग डीएसए ने अलग रुख अपनाया। उन्होंने अरिश्फा खान के पास जाकर उन्हें समझाया कि किसी के बच्चों को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
उन्होंने ये भी जाहिर किया कि अरिश्फा खान की बात सुनकर उन्हें काफी बुरा लगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं