गुरुवार, 05 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल Nainital 10,416 व्यूज

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी, अयोध्या दीपोत्सव 2026 में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 01:27 PM IST
Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी, अयोध्या दीपोत्सव 2026 में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दसवें दीपोत्सव-2026 को खास और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार रामनगरी में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर कुल 30 लाख दीप सजाए जाएंगे।

इस बड़े आयोजन की तैयारी में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी जुट गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को बसों के जरिए राम की पैड़ी पहुंचाया गया है। यहां पहुंचकर विद्यार्थियों ने अपने तय घाटों पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

वे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ दीपों को तय जगहों पर सजा रहे हैं, ताकि दीपोत्सव के दिन सभी घाटों पर एक साथ दीप जलाने की व्यवस्था आसानी से पूरी हो सके। File Photo 56 घाटों पर स्वयंसेवकों की तैनाती दीपोत्सव की तैयारियों में विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों के अलावा उससे जुड़े महाविद्यालयों और स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है।

सभी 56 घाटों और अलग-अलग जगहों के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई है। विद्यार्थियों को घाटों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है। राम की पैड़ी पर सुबह से ही विद्यार्थियों की हलचल और उत्साह देखने को मिल रहा है।

घाट समन्वयकों और प्रभारियों की देखरेख में स्वयंसेवक तय ब्लॉक और कतारों में दीप रख रहे हैं। इस तरह सजावट करने का मकसद दीपोत्सव के दिन तेल और बाती डालने के साथ दीप जलाने का काम आसान बनाना है। सभी विद्यार्थियों को अपने निर्धारित घाट पर ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घाटों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारी यह देख रहे हैं कि 30 लाख दीप सजाने का लक्ष्य तय समय में पूरा हो और स्वयंसेवकों के बीच तालमेल बना रहे।

विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी से दीपोत्सव की तैयारियों को तेजी मिल रही है। इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाने का लक्ष्य आयोजन को खास बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP को विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान से कनेक्शन? मोदी सरकार का आरोपों, मंत्री बोले- हमारे पास पुख्ता सबूत

स्पेशल • Varanasi

काशी तमिल संगमम 5.0 की थीम ‘तिरुक्कुरल पढ़ें’ भारत की सांस्कृतिक एकता और साझा सभ्यतागत विरासत का संदेश

स्पेशल • Ghaziabad

UP Chunav: 'सपा की पिछलग्गु कांग्रेस, घोटालों की पार्टी', Rahul-Akhilesh पर CM योगी क्या बोले?-10 बड़ी बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nagaur Firecracker Blast: दिवाली से 3 दिन पहले पटाखा गोदाम में विस्फोट, 2 की दर्दनाक मौत, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्यों खराब हुई यात्री की नींद? रातभर आती रहीं ऐसी आवाजें कि कर ली सफर से तौबा!

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्पेशल • अखिल भारतीय

महाभारत की 'द्रौपदी' ने किया आपत्तिजनक आइटम डांस, फिल्म 'पांच पांडव' पर मचा बवाल, सरकार ने स्क्रीनिंग रोकी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल