Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर जिले में दिवाली से ठीक तीन दिन पहले पटाखों के गोदाम में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना बादली गांव की बताई जा रही है, जहां पटाखा गोदाम में आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल की टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों मृतक नागौर शहर के बनबाजारवाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आपातकालीन सहायता शुरू की। दिवाली से पहले पटाखों की सुरक्षा पर सवाल दिवाली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के साथ उनके भंडारण और निर्माण से जुड़े सुरक्षा इंतजाम अहम हो जाते हैं।
पटाखों में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों के कारण छोटी-सी चिंगारी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। नागौर की घटना ने एक बार फिर पटाखों के गोदामों में सुरक्षा मानकों के पालन और आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #WATCH नागौर, राजस्थान: बड़ली इलाके में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई।
पुलिसकर्मी, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तहसीलदार नरसिंह टैंक ने कहा, "आज यहां आगजनी हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं।
आग पर काबू पा लिया गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई है।
" पटाखों से जुड़ा ऐसा ही एक बड़ा हादसा 23 अक्टूबर को बिहार के सीवान जिले में हुआ था। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में एक मकान के अंदर पटाखे बनाने के दौरान भीषण धमाका हुआ था। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।
नागौर के बड़ली इलाके में पटाखा गोदाम में हुए भीषण धमाके से दो लोगों की मौके पर ही मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
#NirmalChoudhary https://t. co/FfT1rYmoIs धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे पटाखों के निर्माण और भंडारण के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत को रेखांकित करते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं