UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में, 5 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अविश्वसनीय बनाने की कोशिश कर रही है। सीएम योगी ने कांग्रेस के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार, 1975 के आपातकाल और चुनाव में हार के बाद EVM पर सवाल उठाने की राजनीति का जिक्र किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद हुए बदलावों का भी दावा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भी प्रदेश में बिजली, कानून-व्यवस्था और आर्थिक विकास को लेकर सरकार का पक्ष रखा। आइए, जानते हैं गाजियाबाद में सीएम योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें।
1. कांग्रेस लोकतंत्र पर उपदेश दे रही, लेकिन आपातकाल भूल गई सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वही पार्टी लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है, जिसने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति हास्यास्पद है।
योगी के मुताबिक, भारत का हर नागरिक लोकतंत्र के महत्व को समझता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना जानता है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव जीतने पर अपनी मेहनत का श्रेय लेता है, लेकिन हारने पर EVM को जिम्मेदार ठहराता है।
उन्होंने बार-बार असफल होने वाले एक छात्र का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा व्यक्ति हर बार अपनी नाकामी के लिए अलग-अलग बहाने बनाता है। योगी ने इसी उदाहरण के जरिए विपक्ष की चुनावी शिकायतों पर सवाल उठाए। #WATCH | Ghaziabad: Participating in Loktantra Bachao, Arajakta Hatao padyatra, UP CM Yogi Adityanath says, "।
Whenever the Congress had the chance, it never missed an occasion to put the nation in the dock। After perpetrating scams worth lakhs of crores through various means and compromising the nations security, at a time when the Congress had completely lost the trust of the common people, the nation placed its faith in the then Gujarat CM, Narendra Modi।
"He adds, "Under the leadership of PM Modi, we have witnessed the transformation of India since 2014। Prior to 2014, there was such a pervasive sense of distrust, chaos, Naxalism, terrorism, and corruption that no individual felt safe. The India of the post-2014 era is secure, free from terrorism and Naxalism.
India has overcome the identity crisis it once faced on the global stage. It is no longer an unstable economy, no longer part of the Fragile Five, but is instead surging ahead, now standing as one of the worlds top four economies. "।
पाठक प्रतिक्रियाएं