IITF 2026 Ticket Price Hike: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 13 नवंबर से 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू होगा। इस बार मेले में जाने वाले आम दर्शकों को टिकट के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने चार साल बाद एंट्री टिकट की दरें बदली हैं।
अब सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 100 रुपये और बच्चों का 50 रुपये होगा। शनिवार और रविवार को यही टिकट क्रमशः 200 और 100 रुपये का मिलेगा। यानी करीब 25 से 67 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डेज के टिकट की कीमत नहीं बदली गई है। इस साल मेले के उद्घाटन और आम लोगों के प्रवेश की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। File Photo 1979 के बाद बदला उद्घाटन का दिन 1979 से मेला आमतौर पर 14 नवंबर को शुरू होता था।
इस बार औपचारिक उद्घाटन 13 नवंबर को होगा। उस दिन व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस विजिटर्स आ सकेंगे।
आम लोगों के लिए मेला 19 से 27 नवंबर तक खुलेगा। सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 80 से बढ़ाकर 100 रुपये और बच्चों का 40 से 50 रुपये किया गया है। वीकेंड पर वयस्क टिकट 150 से बढ़कर 200 रुपये और बच्चों का 60 से 100 रुपये होगा।
बिजनेस डेज में दोनों के लिए टिकट 500 रुपये रहेगा। ऑनलाइन टिकट ITPO पोर्टल, DMRC ऐप और पार्टनर ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म से मिलेंगे। ऑफलाइन टिकट दिल्ली-एनसीआर के 55 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर काउंटरों पर उपलब्ध होंगे।
प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर काउंटर नहीं होगा। ITPO के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रेमजीत लाल के मुताबिक, चेयरमैन कमेटी ने 28 अक्टूबर को नई दरों को मंजूरी दी। उनका कहना है कि मकसद कमाई बढ़ाना नहीं, बल्कि कीमतों को राउंड फिगर में रखना और डिजिटल भुगतान व काउंटर प्रबंधन आसान करना है।
2022 में कोरोना के बाद टिकट 25 से 33 प्रतिशत तक महंगे हुए थे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं