मंगलवार, 17 नवंबर 2026 08:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 11,805 व्यूज

अमेरिका में एक और सिस्टम फेल! पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क ठप, यूनाइटेड एयरलाइंस पर भी असर

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 07:41 AM IST
अमेरिका में एक और सिस्टम फेल! पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क ठप, यूनाइटेड एयरलाइंस पर भी असर

अमेरिका में एक के बाद एक बड़े डिजिटल और सरकारी सिस्टम में आ रही खराबी ने नई चिंता पैदा कर दी है। पहले हवाई यातायात व्यवस्था में गड़बड़ी हुई, फिर माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं प्रभावित हुईं और अब देश के बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं में भी रुकावट आ गई। इतना ही नहीं प्रमुख एयरलाइन यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क भी तकनीकी खराबी के चलते कुछ घंटों के लिए ठप पड़ गया।

इससे बैंकिंग और हवाई यात्रा, दोनों क्षेत्रों के ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को बैंक ऑफ अमेरिका, जेपी मॉर्गन चेज, सिटीग्रुप, यूएस बैंक और वेल्स फार्गो के ग्राहकों ने ऑनलाइन बैंकिंग और पैसों के लेनदेन में दिक्कत की शिकायत की। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ज़ेले के यूजर्स भी इससे प्रभावित हुए।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अमेरिका के पुराने डिजिटल और संचार ढांचे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिका के बड़े बैंकों में क्यों आई तकनीकी खराबी? सोमवार को अमेरिका के कई बड़े बैंकों के ग्राहक अपने ऑनलाइन अकाउंट तक पहुंचने और ट्रांजैक्शन करने में परेशानी झेलते नजर आए।

इस गड़बड़ी की मुख्य वजह देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल जेपी मॉर्गन चेज के आंतरिक हार्डवेयर सिस्टम में आई सॉफ्टवेयर खराबी बताई गई। इसका असर सिर्फ चेज के ग्राहकों तक सीमित नहीं रहा। बैंक ऑफ अमेरिका और सिटीग्रुप समेत दूसरे बैंकों के वे ग्राहक भी प्रभावित हुए, जो चेज के जरिए लेनदेन कर रहे थे।

कई यूजर्स को ऑनलाइन बैंकिंग खोलने पर संदेश मिला कि कुछ सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करने को कहा गया। अमेरिका में क्यों लगाई गई एयर इमरजेंसी?

11000 फ्लाइट्स ठप होने की इनसाइड स्टोरी, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी कई बैंकों और पेमेंट प्लेटफॉर्म में रुकावट की शिकायतें दर्ज हुईं। हालांकि, चेज ने साफ किया कि यह साइबर हमला नहीं था। बैंक के प्रवक्ता के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण कुछ ट्रांजैक्शन में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा था।

ग्राहकों को अपने अकाउंट और उसमें जमा पैसों तक पहुंच मिल रही थी। बैंक ने सेवाएं जल्द सामान्य करने के लिए काम शुरू कर दिया था। बैंकिंग सेवाओं के बीच सोमवार दोपहर यूनाइटेड एयरलाइंस के सिस्टम में भी तकनीकी गड़बड़ी आ गई।

एयरलाइन ने अपने पूरे नेटवर्क में आई खराबी की पुष्टि की और यात्रियों को हुई परेशानी के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी। शुरुआत में कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि उसकी कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े एक ऐप पर सामने आई रिकॉर्डिंग में ह्यूस्टन में यूनाइटेड एयरलाइंस का एक पायलट टावर से विमान को गेट पर ही खड़ा रखने की अनुमति मांगता सुनाई दिया।

पायलट ने यह अनुरोध तब तक के लिए किया, जब तक एयरलाइन का सिस्टम दोबारा काम करना शुरू नहीं कर देता। राहत की बात यह रही कि कुछ घंटों बाद सिस्टम ठीक कर लिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

स्पेशल • Gwalior

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: तीरंदाजी में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक के लिए मणिपुर से भिड़ेगी टीम

स्पेशल • अखिल भारतीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

स्पेशल • अखिल भारतीय

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल