मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 5,651 व्यूज

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 08:49 PM IST
एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है, जिसने रूस और जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत एशिया पावर इंडेक्स में तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बना (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

दुनिया के शक्ति संतुलन में भारत की बढ़ती धमक अब केवल एक धारणा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आकलन में भी दिखाई देने लगी है। आर्थिक संभावनाओं, मजबूत कूटनीतिक पहुंच, रक्षा सहयोग और बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव के दम पर भारत ने एशिया में अपनी स्थिति और मजबूत की है। प्रेट्र , लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स में भारत को एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत माना गया है।

यहां तक कि रूस और जापान को भी भारत ने पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली एशियाई नेता बताया गया है। भारत की इस उपलब्धि का एक और खास पहलू है।

वर्ष 2018 में इस सूचकांक की शुरुआत के बाद पहली बार चीन और भारत के बीच शक्ति का अंतर सबसे कम स्तर पर पहुंचा है। अंतर में आई कमी यह बताती है कि भारत लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। रिपोर्ट तैयार करने में 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन किया गया है।

इसके लिए आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलापन, राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंधों सहित शक्ति के आठ पैमानों के अंतर्गत 131 संकेतकों का उपयोग किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने आठ प्रमुख शक्ति मानदंडों में से पांच में सुधार किया है। कूटनीतिक प्रभाव अब भी भारत की सबसे मजबूत और स्थिर ताकत बना हुआ है।

वहीं, रक्षा सहयोग और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री ने भारत के रक्षा नेटवर्क को मजबूती दी है। इस क्षेत्र में भारत नौवें स्थान पर पहुंचा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल