मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 9,424 व्यूज

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:16 AM IST
अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा हुआ है कि चीन अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास यारलुंग त्सांगपो नदी पर 60 गीगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश के पास चीन बना रहा बड़ा बांध। (फाइल फोटो।

) डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। चीन अरुणाचल प्रदेश के पास यारलुंग त्सांगपो पर 60 गीगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। ये निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और काफी आगे बढ़ चुका है।

इस बात का खुलासा आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी में इनक्यूबेट हुए एक भारतीय जियोस्पेशियल एआई डीप टेक स्टार्टअप द्वारा किए गए सैटेलाइट इमेजरी के नए विश्लेषण में हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में अर्थसेंस लैब्स के सार्वजनिक मूल्यांकन के हवाले से बताया गया कि मुख्य बांध स्थल से पूरे के पूरे गांवों को हटा दिया गया है, नदी का रुख मोड़ने का काम साफ दिखाई दे रहा है और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास भारी औद्योगिक ढांचा खड़ा किया गया है।

ये निष्कर्ष भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा है। परियोजना से जुड़े लोगों का कहना है कि एसयूएमपी का उद्देश्य चीनी परियोजना के कारण नदी के निचले बहाव पर पड़ने वाले असर को कम करना है।

यह चीनी परियोजना मैकमोहन रेखा के करीब अरुणाचल प्रदेश के उत्तर में लगभग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अर्थसेंस , सुरंग का निकास मेडोग काउंटी के आगे सीमा के पास स्थित है। सियांग नदी पर प्रस्तावित एसयूएमपी भारत में नदी के बहाव की दिशा में आगे स्थित होगा, जो सियांग, अपर सियांग और ईस्ट सियांग जिलों से होकर गुजरेगा।

परियोजना को पेश करने वालों का अनुमान है कि इसके प्रस्तावित जलाशय में नौ अरब क्यूबिक मीटर पानी जमा हो सकेगा। यह चीनी परियोजना दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी के निचले हिस्से पर बनने वाला एक बहु-संरचना बांध सिस्टम होगा। रिपोर्ट , इसमें नदी के मशहूर ग्रेट यू-बेंड से होकर गुजरने वाली एक सुरंग और नदी के भारत में प्रवेश करने से पहले कई पावर स्टेशन व आउटलेट शामिल होंगे।

रिपोर्ट में चार महत्वपूर्ण जगहों और संपत्तियों का जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है, "सुरंग के निकास क्षेत्र में विकास कार्य, शिलान्यास समारोह से पहले ही शुरू हो चुके हैं। " इस परियोजना की योजना 1.

2 ट्रिलियन युआन (लगभग 168 अरब डॉलर) की अनुमानित लागत से पांच कैस्केड स्टेशनों के रूप में बनाई गई है। रिपोर्ट , इसमें लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में नदी की 2,000 मीटर से अधिक की गिरावट का लाभ उठाने के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबी सुरंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। जुलाई 2025 की तस्वीरों पर आधारित अर्थसेंस लैब्स के अध्ययन से पता चला कि प्रस्तावित मेनलिंग हाई डैम वाली जगह पर गांव और खेत मौजूद थे।

इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2025 तक गांवों को खाली करा लिया गया था, खेतों को हटा दिया गया और मिट्टी का काम शुरू हो गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल