मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय Ahmedabad 4,174 व्यूज

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 09:41 PM IST
'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कंसर्ट में गानों पर रोक के अनुरोध पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विदेशी कलाकारों से तुलना करते हुए भारतीय कलाकारों के साथ दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। दिलजीत ने अपने गानों पर रोक को दोहरा मापदंड बताया (पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ, फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इसे दोहरा मापदंड बताया। दिलजीत ने कोल्डप्ले का उदाहरण देते हुए पूछा कि अगर विदेशी कलाकारों को बिना किसी रोक-टोक के गाने की अनुमति दी जाती है तो उनके गानों पर आपत्ति क्यों की जाती है?

दिलजीत ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपने ' आरा इंडिया टूर 2026' के तहत परफॉर्म किया। उनके कंसर्ट से पहले अहमदाबाद की जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) ने कुछ गानों को लेकर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था। इन गानों के बोल में कथित तौर पर शराब, नशे और हथियारों की संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही गई थी।

दिलजीत ने 2025 में इसी स्टेडियम में हुए कोल्डप्ले के शो का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बैंड ने 'हिम्न फार द वीकेंड' गाना गाया जिसमें 'आइ एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई' (मुझे नशा और खुमारी महसूस हो रही है। ) जैसे बोल थे, लेकिन उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया तो मेरे गानों के बोलों को लेकर ही आपत्ति क्यों होती है।

' ये दोहरे मापदंड क्यों? विदेश से कोई कलाकार आकर गाता है, तो किसी को दिक्कत नहीं होती। लेकिन लोगों को दिलजीत से दिक्कत है।

' दिलजीत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर संगीत कार्यक्रम का वीडियो साझा किया। उन्होंने अपनी भारतीय पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म भारत में हुआ है, वह विदेश में पैदा नहीं हुए हैं। उनके साथ दुनियाभर में परफार्म करने वाले सभी संगीतकार भी भारतीय हैं।

हालांकि, दिलजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अधिकारियों की ओर से लगाई गई पाबंदियों से कोई आपत्ति नहीं है। ' उनका सवाल विदेशी और भारतीय कलाकारों के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार को लेकर है। ' दिलजीत का इंडिया टूर 30 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू हुआ था।

अब उनका अगला शो 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और पांच दिसंबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद 12 दिसंबर को चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता में भी वह परफार्म करेंगे। एएनआइ चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डा.

पंडित राव धरेनवर ने मांग की कि दिलजीत 'पटियाला पेग', 'पंज तारा', 'जे बिच्छू फीम लब्बिया' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा' बोल वाले गाने न गाएं। धरेनवर ने यह भी चेतावनी दी कि अगर दिलजीत ने उन गानों को गाया, तो वह अवमानना याचिका लेकर गुजरात उच्च न्यायालय जाएंगे। धरेनवर ने कहा, 'इन गानों के बोल शराब, नशीले पदार्थों और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।

'।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल