मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय Ahmedabad 11,875 व्यूज

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 10:13 PM IST
भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

आईआईटी मद्रास, दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के बाद अब कई और आईआईटी व आईआईएम विदेशों में अपने कैंपस खोलने की तैयारी में हैं। आईआईटी और आईआईएम का वैश्विक विस्तार (फोटो-IIT दिल्ली) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । ITT मद्रास और दिल्ली व IIM अहमदाबाद के बाद देश के कई और आईआईटी व आईआईएम अब देश से बाहर अपना कैंपस खोलने की तैयारी में है।

इनमें से आईआईटी बॉम्बे ने तो अमेरिका व जापान के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कैंपस खोलने के लिए समझौता भी कर लिया है जबकि आईआईटी खडगपुर ने मलेशिया में अपना कैंपस खोलने को लेकर रूचि दिखाई है। इसके साथ ही आईआईएम बैंगलोर भी इंडोनेशिया ने अपना कैंपस शुरू करने की तैयारी में है।

माना जा रहा है कि अगले साल के अंत देश से बाहर कई और आईआईटी व आईआईएम के अपने कैंपस शुरू कर सकते है। इससे साथ ही आईआईटी और आईआईएम जिस तरह से ग्लोबल ब्रांड बनकर उभरे है, उनमें कई एशियाई और खाड़ी देशों की ओर से इनके कैंपस खोलने की मांग भी है। फिलहाल इसके तहत जिन देशों में कैंपस खोलने का प्रस्ताव है, उनमें नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, मलेशिया के साथ ही नाइजीरिया व सउदी अरब सहित कई अफ्रीकी व खाड़ी देश शामिल है।

सूत्रों की मानें तो आईआईटी दिल्ली व मद्रास अब विदेश में अपने दूसरे कैंपस को खोलने को लेकर भी तैयारी कर रहा है। जिसमें आईआईटी दिल्ली अब दुबई में अपना एक और कैंपस खोलने पर विचार कर रही है, जबकि आईआईटी मद्रास भी इंडोनेशिया में अपने नए कैंपस की संभावनाएं तलाश रहा है।

खास बात यह है कि इनमें से नेपाल और नाइजीरिया में सरकार इनके कैंपस खोलने का ऐलान भी कर चुकी है। हालांकि ये साफ है कि किस आईआईटी का कैंपस यहां खुलेगा। गौरतलब है कि अभी देश से बाहर तंजानिया के जांजीबार में आईआईटी मद्रास, अबूधाबी में आइआइटी दिल्ली व दुबई (यूएई) में आईआईएम अहमदाबाद ने अपना कैंपस शुरू किया है।

इन्हें विदेश में अपने कैंपस खोलने की ये अनुमति नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आने के बाद मिली है। इसी तरह देश में भी विदेशी विश्वविद्यालयों को भी अपने खोलने की अनुमति दी जा रही है। अब तक 19 विदेशी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी जा चुकी है।

इनमें से करीब चार विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस शुरू भी गए है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल