मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 2,539 व्यूज

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:03 PM IST
हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

साल 2026 भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण रहा, जिसमें F-35 जेट की तैनाती, जैवलिन मिसाइल खरीद और संयुक्त सैन्य अभ्यास शामिल हैं। उत्तराखंड के तपोवन में भारत-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास (फोटो- ) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

साल 2026 भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो रहा है। फाइटर जेट्स की तैनाती, मिसाइल समझौतों और संयुक्त सैन्य अभ्यासों की कड़ी में दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। भारतीय धरती पर पहली बार अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स के सैन्य अभ्यास में शामिल होने से लेकर जैवलिन मिसाइलों की खरीद और संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं तक इस साल सैन्य सहयोग कई मोर्चों पर गहरा हुआ है।

जो संबंध कभी सिर्फ हथियार खरीद तक सीमित था, वो अब संयुक्त विनिर्माण, ऑपरेशनल तालमेल और हिंद-प्रशांत सुरक्षा के क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रहा है। ‘यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप’ की फैक्ट शीट में दर्ज ये घटनाएं दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बदलते स्वरूप को साफ दर्शाती हैं।

इस दस्तावेज में प्रमुख रक्षा समझौतों, सैन्य अभ्यासों, वरिष्ठ स्तर के सैन्य दौरों और रक्षा विनिर्माण, समुद्री सुरक्षा और परिचालन समन्वय से जुड़ी पहलों का लेखाजोझा है। फैक्ट शीट , इस साझेदारी के तहत 2026 के दौरान रक्षा बिक्री, सह-उत्पादन, सैन्य अभ्यासों और वरिष्ठ सैन्य स्तर की मुलाकातों के क्षेत्र में परिणाम देखने को मिले हैं।

यह 'क्वाड' (Quad) के जरिए से बढ़ते सहयोग को भी दर्शाता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में भारत को एक प्रमुख भागीदार बताता है। जैवलिन मिसाइल खरीद समझौता: 28 अगस्त को भारत और अमेरिका ने अमेरिकी निर्मित ‘जैवलिन’ एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सह-उत्पादन के लिए MoU: इसके दो दिन बाद टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जैवलिन जॉइंट वेंचर (लॉकहीड मार्टिन व रेथियॉन) ने भारत में इन मिसाइलों के सह-उत्पादन की संभावना तलाशने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। P-8I विमानों का रखरखाव अनुबंध: 27 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के P-8I समुद्री गश्ती विमानों के डिपो-स्तरीय निरीक्षण व रखरखाव के लिए बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

‘बाय इंडियन’ श्रेणी में स्वदेशी सामग्री: यह समझौता ‘बाय इंडियन’ श्रेणी के अंतर्गत साइन किया गया, जिसमें 100 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है और देश के भीतर रखरखाव क्षमताएं मजबूत करने का लक्ष्य है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल