मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 17,011 व्यूज

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:06 AM IST
‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत में सिंधु जल संधि पर अपने आक्रामक बयान से यू-टर्न लिया और बातचीत का न्योता मांगा। आतंकवाद पर सवालों पर उन्होंने सबूतों की मांग की। सिंधु जल संधि पर पाक मंत्री का बदला रुख।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में बैठकर भारत को पानी के मुद्दे पर हाथ काटने की गीदड़भभकी देने वाले वहां के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक का भारत की राजधानी में रुख बदला-बदला नजर आया। सिंधु जल संधि पर अपने पुराने आक्रामक बयान को लेकर सवाल हुआ तो वह जवाब देने के बजाय बातचीत का न्योता मांगने लगे।

यही नहीं, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क और भारत में हुए आतंकी हमलों में उसकी भूमिका पर सवाल उठे तो उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय सुबूतों की मांग शुरू कर दी। पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मलिक से जब सिंधु जल संधि पर भारत के फैसले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत चर्चा के लिए आमंत्रित करेगा तो पाकिस्तान बातचीत को तैयार है।

गौरतलब है कि जून में उन्होंने भारत के संधि निलंबन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए धमकी दी थी कि पाकिस्तान के पानी को रोकने की कोशिश करने वाले हाथ काट दिए जाएंगे। भारत ने उनके इस नए रुख पर कोई नरमी नहीं दिखाई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख पहले की तरह कायम है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी मंत्री से जब भारत में हुए आतंकी हमलों और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा सुबूतों के आधार पर होनी चाहिए। इसके लिए द्विपक्षीय या बहुपक्षीय मंच बनाया जा सकता है, जहां दोनों देश अपने-अपने साक्ष्य रख सकें।

मलिक ने दावा किया कि आतंकवाद से पाकिस्तान भी प्रभावित है और इसे खत्म करने में उसका सबसे अधिक हित है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की जमीन से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। सिंधु जल संधि का निलंबन पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उसकी करीब 1. 6 करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि का 80 प्रतिशत और कुल जल उपयोग का 93 प्रतिशत सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल