मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 4,563 व्यूज

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 09:37 PM IST
हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक सिंधु जल संधि पर अपने पुराने 'हाथ काटने' वाले बयान से मुकरते दिखे। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया। पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (तस्वीर-सोशल मीडिया) डिजटल डेस्क, नई दिल्ली।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। तब पाकिस्तान की एक गीदड़भभकी सामने आई थी। आतंकवाद का पनाहगाह पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा था कि जो इस संधि के स्थगित किए जाने पर पहले हाथ काट लेंगे।

हालांकि पाकिस्तान की तरफ से गीदड़भभकी कोई नई बात नहीं है। ऐसे में जब भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद से इस विषय में सवाल किया गया, तो वे इस सवाल पर कन्नी काटते नजर आए। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने पर पहले हाथ काट लेने जैसी बड़ी-बड़ी बातें करने वाले पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक रविवार को दिल्ली में तीखे सवालों के सामने बैकफुट पर नजर आए।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 'सभ्यतागत संवाद मंच' में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे मलिक जब अपने पुराने बयान और सिंधु जल संधि को लेकर घिरे, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि भारत ने उनसे इस मुद्दे पर बात करने के लिए न्योता ही नहीं दिया है। जब पत्रकारों ने मलिक से सिंधु जल संधि पर उनकी पिछली धमकियों को लेकर सवाल दागा, तो उनके सुर बदले हुए थे।

उन्होंने कहा कि जब आप मुझे सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए बुलाएंगे, तो हम जरूर बात करेंगे। अभी आपने मुझे इस मुद्दे पर चर्चा के लिए न्योता नहीं दिया है। इसके अलावा आतंकवाद से जुड़े सवालों पर भी मलिक ने बचाव की मुद्रा अपनाया।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत और सबूत पेश करने के लिए तैयार है। मलिक ने दावा किया कि यदि स्थायी समाधान खोजा जाना है, तो चर्चा सबूतों के आधार पर होनी चाहिए। मलिक ने कहा कि यह मसला द्विपक्षीय या बहुपक्षीय स्तर पर उठाया जा सकता है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने सबूत रख सकें।

गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में मुसादिक मसूद मलिक ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले पर भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। भारत ने यह कड़ा कदम 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाया था। नई दिल्ली ने साफ रुख अपनाया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक यह संधि स्थगित रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले ही दो टूक कह चुके हैं कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते; खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

'दोहरा मापदंड क्यों?', दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर रोक लगाने को लेकर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल