बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,736 व्यूज

आलिया-रणबीर की Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- पहले पार्ट में कुछ खामियां।

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 11:18 AM IST
आलिया-रणबीर की Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- पहले पार्ट में कुछ खामियां।

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' के बनने की पुष्टि की है, जिससे सीक्वल को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई हैं। ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में नजर आए थे आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर तोड़ी चुप्पी पहला भाग पश्चिमी, दूसरा 'अधिक भारतीय' होगा निर्देशक ने पहली फिल्म की कमियां स्वीकार कीं एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया था। ऐसे में इस तरह की बात आ रही थी कि उनकी 2022 की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म के सीक्वल को टाल दिया गया है। हर किसी के मन में सवाल था कि क्या अयान इस पर काम भी कर रहे हैं या नहीं?

अब निर्देशक ने फाइनली इस पर चुप्पी तोड़ी है। अयान ने खुलासा किया कि शुरुआत से ही उन्होंने ब्रह्मास्त्र को लेकर एक बड़ी कहानी की कल्पना की थी, लेकिन निर्माता पहली फिल्म के साथ-साथ दूसरे भाग को बनाने का खर्च नहीं उठा सकते थे। अब फाइनली अयान मुखर्जी ने कंफर्म किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 आ रही है।

अयान ने पुष्टि की कि इसका सीक्वल रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहला भाग 'हैरी पॉटर' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी पश्चिमी फिल्मों से प्रेरित था, लेकिन दूसरा भाग 'ज्यादा भारतीय' होगा। अयान साथी फिल्म निर्माता बेसिल जोसेफ के साथ 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) में एक सेशन में हिस्सा लेने गोवा गए थे।

वहां उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन और इसकी उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बारे में बात की। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में 435 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी लेकिन फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये होने की वजह से इसे केवल औसत सफलता ही मिल पाई।

फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं। अयान मुखर्जी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मिले-जुले रिएक्शन को स्वीकार करते हुए माना कि कुछ चीजों में सुधार की जरूरत थी। अयान मुखर्जी ने कहा,'अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूं, तो हां जब फिल्म आई तो मुझे मिली-जुली फीलिंग आई थी।

' 'मैंने 'यह जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म के साथ एक्सपीरियंस किया था। मुझे पता है कि जब आपको ऑडियंस से गोल्ड मेडल मिलता है तो वह कैसा होता है। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' के साथ, यह थोड़ी मुश्किल था।

फिल्म में कुछ चीजें थीं जो लोगों को बहुत पसंद आईं और कुछ चीजें थीं जो उन्हें उतनी पसंद नहीं आईं। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हमें अपनी फिल्म पर यकीन। ',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल