Bengaluru Spa Raid: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्पा और मसाज पार्लरों के खिलाफ पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। शहर के 1,154 स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों की जांच में 11 जगहों पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन सामने आए। पुलिस ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कुल 91 नोटिस भी जारी किए हैं।
बेंगलुरु सिटी पुलिस ने रविवार, 29 नवंबर को यह जानकारी दी। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना था कि स्पा और मसाज सेंटर सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े नियमों, स्वास्थ्य विभाग की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) और विदेशी नागरिकों को नौकरी पर रखने से संबंधित प्रावधानों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान केंद्रों में काम कर रहे विदेशी नागरिकों के वीजा और रोजगार से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 1,154 केंद्रों की जांच में कुल 11 उल्लंघन सामने आए।
इनमें से 7 मामले एंटी-राउडी स्क्वॉड (ARS) की जांच में मिले, जबकि सेंट्रल डिवीजन में 4 उल्लंघन दर्ज किए गए। नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट और साउथ डिवीजन में जांच के दौरान कोई उल्लंघन सामने नहीं आया। Major police crackdown on an alleged prostitution network operating under the guise of spa centers in #Delhi!Led by DCP Central Rohit Rajbir Singh, police raided 4 spa centers in Nabi Karim, Paharganj and Karol Bagh on November 26.
29 women were rescued. 15 people were arrested/detained. FIRs were registered under the ITP Act in four cases.
Cases were also registered against two other spa centers for failing to undergo police verification. Police uncovered the alleged activities through a decoy customer operation. The most important thing now is to ensure the safety, dignity and rehabilitation of the rescued women and bring the culprits to justice.
Such accountable policing is essential to protect women. पुलिस , नोटिस जारी करने का उद्देश्य संबंधित केंद्रों को नियमों के पालन के लिए निर्देश देना है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में नोटिस जारी किए जाने के सभी अलग-अलग कारणों का विवरण नहीं दिया गया है।
यह विशेष अभियान बेंगलुरु सिटी के मुख्य पुलिस आयुक्त हितेन्द्र के नेतृत्व में चलाया गया। इसकी निगरानी पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, एंटी-राउडी स्क्वॉड और क्राइम कंट्रोल) हेमंत निंबालकर ने की। यह पहल कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के निर्देश पर शुरू की गई थी।
इसका मकसद स्पा और मसाज पार्लरों में सुरक्षा मानकों, स्वास्थ्य संबंधी नियमों और कर्मचारियों के कानूनी दस्तावेजों की जांच करना था। पुलिस ने यह भी देखा कि विदेशी नागरिकों को नौकरी पर रखने के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जांच अभियान में विदेशी नागरिकों के वीजा और रोजगार की स्थिति की भी पड़ताल की गई।
गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने स्पष्ट किया कि स्पा और मसाज सेंटरों को टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी नागरिकों को काम पर नहीं रखना चाहिए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं