गुरुवार, 26 नवंबर 2026 07:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 1,913 व्यूज

नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 03:57 PM IST
नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो

दूरदर्शन पर 40 साल पहले एक ऐसा आइकॉनिक शो आया, जिसकी लगभग शूटिंग कर्नाटक के एक गांव में हुई थी। इस दौरान शो के कलाकार को रहने के लिए कोई बड़ा होटल नहीं मिला था, बल्कि गांव में वहां के निवासियों के साथ ही उन्होंने गुजारा किया। दूरदर्शन के आइकॉनिक शो के लिए गांव में ही रहे थे एक्टर्स/ फोटो- इंस्टाग्राम दूरदर्शन के आइकॉनिक शो के लिए गांव में रहे थे एक्टर्स 40 साल पहले कर्नाटक के गांव में बसा था शो का सेट एक्टर्स को भी निर्माता ने नहीं दिए थे बड़े होटल एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

आज के दौर में एक्टिंग में आते ही कलाकारों को महंगी गाड़ियों से लेकर वैनिटी वैन, सेट पर पर्सनल मेकअप रूम उपलब्ध करवाए जाते हैं। फिल्म और टीवी शोज के प्रोडक्शन और स्टार्स के लिए मेकर्स जमकर पैसा बहाते हैं, लेकिन 80 और 90 के दौर में ऐसा नहीं था। दूरदर्शन (Doordarshan Shows) पर सालों पहले एक ऐसा सीरियल आया था, जिसकी शूटिंग कर्नाटक के एक छोटे से गांव में हुई थी।

पॉपुलर शो की शूटिंग के लिए सितारे कहीं 5 स्टार होटल्स में नहीं, बल्कि उस गांव में वहां के निवासियों के घर रहते थे। कौन सा था दूरदर्शन का वो शो, जिसके लिए कर्नाटक के गांव में कुछ समय के लिए बसे कलाकार, पढ़ें उससे जुड़ा किस्सा। दूरदर्शन के जिस आइकॉनिक शो का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1986 में प्रसारित हुआ 'मालगुडी डेज' था।

आर. के. नारायण की लिखी कहानी और शंकर नाग के शानदार निर्देशन ने इसे कालजयी शो बनाया।

हर जनरेशन पर मालगुडी डेज ने अमिट छाप छोड़ी। इस सीरियल के बारे में तो हमने बहुत पढ़ा और सुना है, लेकिन आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कर्नाटक के किस गांव को मालगुडी बसाया गया था और क्यों सितारों को भी वहीं रहना पड़ा था। 39 एपिसोड की सीरीज मालगुडी डेज की ज्यादातर शूटिंग कर्नाटक के शिमोगा जिले के अगुम्बे गांव में हुई थी।

अगुम्बे के पास मौजूद कलकोडु को घर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आगुम्बे गांव को 'मालगुडी' का रूप देने के लिए आर्ट डायरेक्टर जॉन देवराज वहां पर ठेले, मूर्तियां, सड़कें, दुकानें, बस स्टैंड और स्कूल तैयार करवाए। शूटिंद के लिए उन्होंने शिमाोग से गधे और बेंगलुरु से हाथी मंगवाए।

कहा जाता है कि मेकर्स पहले मालगुडी का सेट मैसूर में लगाना चाहते थे, लेकिन गांव की कहानी वाले कॉन्सेप्ट के हिसाब से वहां तब तक बड़ा शहर बस चुका था। शो के डायरेक्टर शंकर नाग को अगुम्बे का सनसेट इतना पसंद था कि उन्होंने ये ठान लिया था कि वो यही अपना काल्पनिक मालगुडी गांव बसाएंगे।

जिस समय पर मालगुडी डेज आया था उस समय पर बड़े होटलों में ठहरने की बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। शो के कास्ट और क्रू की टीम में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जिसकी वजह से स्टारकास्ट समेत पूरे गांव वाले वहां के स्थानीय लोगों के साथ ही उनके घर में रहते थे।

उनके पास भी उतनी ही सुविधाएं थीं, जितनी गांववालों के पास थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेघनाद' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेघनाथ' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'हमारी फैमिली को धमकी। ', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Doordarshan का वो शो, जिसके लिए संडे को 45 मिनट तक थम जाता था देश; Hema Malini के शो की अमेरिका तक थी दीवानगी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, KBC के एक वायरल सवाल को लेकर वकील ने भेजा नोटिस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल