शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 04:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 6,309 व्यूज

'मेघनाद' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:48 PM IST
'मेघनाद' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे ने सागर फिल्म्स संग हाथ मिलाया है। मेघनाद बना था ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) मेघनाद के बेटे ने सागर फिल्म्स संग मिलाया हाथ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल पहले दूरदर्शन टीवी चैनल पर फिल्ममेकर रामानंद सागर द्वारा सदी का सबसे यादगार माइथोलॉजिकल शो रामायण पेश किया गया था।

इस पौराणिक धारावाहिक की रिलीज को करीब 4 दशक का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी इसकी लोकप्रियता और कास्ट की चर्चा खूब होती है। दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में मेघनाद का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे ने अब रामायण के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाने का जिम्मेदारी उठाई है और शो के मेकर्स सागर फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।

आइए जानते हैं कि किस तरह से रामायण शो की धरोहर को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल हाल ही में रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के प्रोडक्शन हाउस सागर वर्ल्ड की तरफ से इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दूरदर्शन की रामायण में इंद्रजीत यानी मेघनाद का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे फरहाद अरोड़ा नजर आ रहे हैं।

फरहाद इस वीडियो में रामायण शो से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान फरहाद अरोड़ा ने ये एलान किया है कि अब वह सागर वर्ल्ड के माध्यम से रामायण टीवी शो के मेकिंग को लेकर एक स्पेशल डॉक्युमेंट्री सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसे अगले महीने दिसंबर के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

इस डॉक्यू सीरीज में धारावाहिक की धरोहर को दर्शाया जाएगा और किस तरह से दूरदर्शन (Doordarshan) का ये कल्ट क्लासिक शो बनकर तैयार हुआ, उसकी पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। A post shared by SAGAR WORLD (@sagar. world) इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे रामायण शो के बिहाइंड द सीन्स संबंधित इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

रामानंद सागर की रामायण को करीब 4 दशकों को समय बीत चुका है। इसके बावजूद इसे आज भी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय और यादगार माइथोलॉजिकल शो के तौर पर जाना जाता है। इन 39 सालों के दौरान दर्शकों की डिमांड पर दूरदर्शन पर रामायण को कई बार री-टेलीकास्ट भी किया जा चुका है।

कोविड 19 के दौर में भी रामायण शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

लगातार 3 शोज पर लगा ताला, एक साल तक नहीं मिला काम। , अब 'चुड़ैल' बनकर TV पर Hiba Nawab का धांसू कमबैक

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेघनाथ' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'हमारी फैमिली को धमकी। ', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Doordarshan का वो शो, जिसके लिए संडे को 45 मिनट तक थम जाता था देश; Hema Malini के शो की अमेरिका तक थी दीवानगी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, KBC के एक वायरल सवाल को लेकर वकील ने भेजा नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल