गुरुवार, 26 नवंबर 2026 07:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 4,794 व्यूज

'हमारी फैमिली को धमकी। ', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:56 AM IST
'हमारी फैमिली को धमकी। ', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश सिंह ने ईशा के साथ ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए खुद पर पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी। अविनाश ने ईशा संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म/ फोटो- इंस्टाग्राम अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप की पुष्टि की उन्होंने बेवफाई का गाना बजाने पर माफी मांगी परिवारों को धमकी न देने की लोगों से गुजारिश की एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों जब अविनाश ने एक क्लब में बेवफाई का गाना बजवाया तो ईशा ने बिना नाम लिए सच सामने रखने की बात कही थी।

ईशा के मुंहबोले भाई और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल ने भी अविनाश को खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब बढ़ते विवाद के बाद खुद अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने ब्रेकअप की पूरी जिम्मेदारी भी ली।

टीवी एक्ट्रेस ईशा के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, "डीजे गिग के दौरान मैंने एक गाना बजवाया था, जिसे गलत तरह से लोगों ने लिया। मुझे पता है कि ईशा और उसके परिवार को इससे कितना हर्ट हुआ है। सच कहूं तो मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था।

जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हम जो अलग भी हुए उसके लिए भी। अगर आपको ब्लेम करना है किसी को तो मुझे कीजिए।

वहां पर भी मेरी गलती है। मैं सिर्फ उनसे माफी मांगना चाहता हूं। " A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos) अविनाश मिश्रा ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "चीजें इस तरह से नहीं होनी चाहिए।

मैं सभी से ये गुजारिश करना चाहता हूं कि चीजों को यहीं खत्म करो और इसे और ज्यादा मत खीचों। ये दो लोगों के बीच की बात है, हमारे दोस्तों और परिवार को इसके लिए मत धमकाओ। मैं ये बात जानता हूं कि मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है और कई चीजों को फिक्स करना है।

जब मैं ठीक होऊंगा, मैं वापस आऊंगा। तब तक के लिए सभी चीजों को खत्म करें। " ब्रेकअप के बाद 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाने पर पर अपनी सफाई देते हुए अविनाश ने कहा, "जब किसी की निजी जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, तो इस तरह के गाने दिमाग में घूमते हैं।

" जिन्हें ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की लव स्टोरी के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि दोनों ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था। जहां उनकी दोस्ती गहराई और दर्शकों को लगा कि इन दोनों के बीच रोमांस पनप रहा है। कपल ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेघनाद' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेघनाथ' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Doordarshan का वो शो, जिसके लिए संडे को 45 मिनट तक थम जाता था देश; Hema Malini के शो की अमेरिका तक थी दीवानगी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, KBC के एक वायरल सवाल को लेकर वकील ने भेजा नोटिस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल