हेमा मालिनी ने दूरदर्शन पर बतौर प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि होस्ट के रूप में भी काम किया था। IMDb पर 9. 2 की रेटिंग वाला उनका एक शो 90 के दौर में अमेरिका और मिडिल ईस्ट तक बहुत लोकप्रिय हुआ था।
हेमा मालिनी का दूरदर्शन का शो हुआ था ग्लोबल हिट/ फोटो- यूट्यूब हेमा मालिनी का दूरदर्शन शो हुआ था ग्लोबल हिट 45 मिनट तक सब काम छोड़ टीवी से चिपक जाते थे लोग एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दूरदर्शन ने 80 और 90 के बच्चों को कई ऐसे यादगार शोज दिए हैं, जिन्हें वह सालों साल सेलिब्रेट करेंगे।
उस सुनहरे दौर में यूं तो कई टीवी सीरियल्स ने इतिहास रचा, लेकिन एक शो ऐसा था जिसे वीकेंड के एक दिन देखने के लिए सब अपना काम छोड़कर 45 मिनट तक टीवी के आगे से उठते नहीं थे। शो की होस्ट कोई और नहीं, बल्कि हेमा मालिनी थी। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की मेजबानी में बना कौन सा था वो आइकॉनिक शो, जिसकी दीवानगी सिर्फ भारतीयों के बीच नहीं थी, बल्कि सात-समंदर पार अमेरिका में भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी, चलिए बताते हैं।
जिस दौर में म्यूजिक चैनल नहीं थे, यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म का नामोनिशान नहीं था, उस समय पर दूरदर्शन गानों का सबसे बड़ा शो 'रंगोली' लेकर आया था। जिस दौर में बड़े-बड़े एक्टर टीवी पर आने से कतराते थे, उस समय अपने जमाने की सुपरस्टार एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने गीतों से भरे शो 'रंगोली' को होस्ट करने का जिम्मा उठाा था।
यह शो 1988 में दूरदर्शन (Doordarshan Shows) पर प्रसारित हुआ था, जिसकी पहली मेजबान ड्रीम गर्ल थीं। उसके बाद उस शो की कमान शर्मिला टैगोर से लेकर मयूरी कांगो, स्वरा भास्कर, श्वेता तिवारी,जया भट्टाचार्य, सारा खान, हृषिता भट्ट तक कई अलग-अलग कलाकारों ने संभाली। 38 साल पहले शुरू हुआ ये शो आज भी दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है।
रंगोली का क्रेज 90 के दशक के बच्चों-युवा और बूढ़ों में इतना अधिक था कि हर कोई बस ये इंतजार करता था कि रविवार कब आए। हेमा मालिनी का शो हर रविवार को सुबह 8 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित होता था, जो लगभग 45 मिनट चलता था। इस दौरान गाना बजने से पहले हेमा मालिनी गीत के पीछे की कहानी को बताती थीं।
जहां 70-80 के दशक के लोगों के लिए शुरूआती 30 मिनट इंपोर्टेंट होते, तो वहीं 90 और उसके बाद पैदा हुए बच्चे लास्ट 15 मिनट का इंतजार करते थे, क्योंकि तब नई फिल्मों के गाने रंगोली में बजाए जाते थे। रविवार के वो 45 मिनट लोगों के लिए इतने खास होते थे कि वह अपना सारा काम छोड़कर टीवी के आगे चिपक जाते थे।
दूरदर्शन का रंगोली एक ऐसा शो था, जिसकी दीवानगी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि मिडिल ईस्ट कंट्रीज और अमेरिका में भी गीतों से भरे इस शो को बेहद पसंद किया जाता था। इतने सालों में रंगोली के 1,508 एपिसोड्स आ चुके हैं। IMdb पर भी इसे 9.
2 की रेटिंग मिली है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं