झनक एक्ट्रेस हिबा नवाब (Hiba Nawab) ने अपने लेटेस्ट शो और करियर के मुश्किल फज को लेकर खुलकर बात की है। हिबा नवाब ने एक साल तक काम न मिलने पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम हिबा नवाब ने 'लो चुड़ैल चली ससुराल' से टीवी पर वापसी की अभिनेत्री ने ड्रामा से ब्रेक लेकर कॉमेडी-सुपरनैचुरल शो चुना एक साल के मुश्किल दौर के बाद मिला यह नया प्रोजेक्ट दीपेश पांडेय, मुंबई।
झनक और वो तो है अलबेला धारावाहिकों की अभिनेत्री हिबा नवाब (Hiba Nawab) काफी समय से कोई कॉमेडी और सुपरनेचुरल प्रोजेक्ट करना चाहती थीं। उन्हें वो मौका धारावाहिक लो चुड़ैल चली ससुराल (Lo Chudail Chali Sasural) में मिला। सोनी सब (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में वह उर्वशी की भूमिका निभा रही हैं।
सिर्फ एक धारावाहिक करने के इरादे से टीवी इंडस्ट्री में आईं हिबा ने अपने करियर और नए सीरियल के बारे में बात की है। कई उलझनों के बीच इस धारावाहिक से जुड़ने के बारे में हिबा बताती हैं, "मेरा काफी समय से कॉमेडी करने का मन था। पिछले पांच वर्षों से मैं लगातार ड्रामा धारावाहिक कर रही थी।
अब थोड़ा ड्रामा से ब्रेक चाहिए था। इसके साथ ही मुझे एक सुपरनैचुरल प्रोजेक्ट भी करना था। इस शो में दोनों मुझे एक साथ मिल गए।
मेरे पास ना कहने का कोई ठोस कारण ही नहीं था। हालांकि, जब इसका प्रस्ताव मेरे पास आया तो उस समय दूसरे चैनलों से कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर मेरी बातचीत चल रही थी। इसलिए बात कुछ अटक भी रही थी।
हमने गत जून में शूटिंग शुरू की थी, लेकिन इसके लिए मेरी बातचीत जनवरी या फरवरी से चल रही थी। फिर अंत में पता चला कि वो दूसरे प्रोजेक्ट नहीं बन रहे हैं। उसी समय इसके निर्माता का मुझे फोन आया तो मैंने कहा कि सर मैं आ रही हूं।
खूबसूरत और खुशमिजाज चुड़ैल की भूमिका पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में हिबा बताती हैं, "मैं सच बताऊं तो पहले मैंने मम्मी को यह बात बताई ही नहीं थी। आमतौर पर मैं अपने परिवार में बता देती हूं कि मैं फलां शो करने जा रही हूं और उसमें मेरा पात्र ऐसा है। इस बार मैंने बताया नहीं, क्योंकि मुझे लगा कि सभी मेरी मजाक उड़ाएंगे।
शो का प्रोमो देखने के बाद मम्मी की यही प्रतिक्रिया रही कि अरे तुमको तो तुम्हारा असली वाला पात्र मिला है, तुम तो चुड़ैल ही हो। मैंने कहा बस इसीलिए किसी को नहीं बता रही थी। फिर मैंने मम्मी से कहा कि मैं तो प्यारी चुड़ैल हूं ना, तो उन्होंने बोला कि हां तू प्यारी चुड़ैल है।
मेरे दोस्त भी ऐसे ही मेरी टांग खिंचाई करते हैं। हिबा पहले अभिनय के पेशे को लेकर गंभीर नहीं थी। वह बताती हैं, "मैंने शुरुआत में सोचा था मैं एक शो करूंगी और फिर छोड़कर चली जाऊंगी।
तब मुझे इतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, पर पहले शो के बाद तुरंत दूसरा शो मिल गया। तब मैं सिर्फ 17 साल की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं