शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,525 व्यूज

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, बोले- ट्रॉफी तो वो ही जीतेंगी, फैंस से की खास अपील

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 07:21 PM IST
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, बोले- ट्रॉफी तो वो ही जीतेंगी, फैंस से की खास अपील

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने खेल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह जिस तरह अपनी बात रख रही हैं और हर परिस्थिति का सामना कर रही हैं, उसे दर्शकों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स से भी सराहना मिल रही है।

अब उनके खास दोस्त और लंबे समय से को-स्टार रहे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी खुलकर उनका समर्थन किया है। निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के आत्मविश्वास, समझदारी और निडर रवैये को सराहा।

इतना ही नहीं, निरहुआ को पूरा भरोसा है कि आम्रपाली दुबे इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है। आम्रपाली दुबे के गेम को देखकर खुश हुए निरहुआ भोजपुरी एक्टर, गायक और पॉलिटिशियन निरहुआ ने अपने वीडियो में आम्रपाली दुबे के खेल को शानदार बताया।

उन्होंने कहा- बिग बॉस में आम्रपाली दुबे क्या धुआंधार खेल रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के व्यक्तित्व और गेम खेलने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि उनका बेबाक अंदाज, बुद्धिमता और समझ-बूझ लोगों को काफी पसंद आ रही है। निरहुआ के मुताबिक आम्रपाली दुबे शो में जिस तरह अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं, वह काबिलेतारीफ है।

निरहुआ ने सिर्फ आम्रपाली दुबे की तारीफ ही नहीं की बल्कि उनकी जीत को लेकर भी अपना भरोसा जाहिर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस जिस तरह बिग बॉस के घर में धूम मचा रही हैं, उसे देखकर लगता है कि इस बार वह ट्रॉफी लेकर ही लौटेंगी। उन्होंने अपने फैंस और भोजपुरी दर्शकों से आम्रपाली को अधिक से अधिक वोट करने की अपील भी की।

निरहुआ के इस सपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच आम्रपाली दुबे के गेम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी सिनेमा में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था।

इस फिल्म में वह पहली बार दिनेश लाल यादव के साथ नजर आई थीं। फिल्म की सफलता के बाद दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया और देखते ही देखते भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गए।

दोनों अब तक करीब 35 फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री की वजह से कई बार दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को रोमांटिक होने की पुष्टि नहीं की।

आम्रपाली कई मौकों पर निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बता चुकी हैं। वहीं निरहुआ की शादी मानशा यादव से हुई है और उनके बच्चे भी हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

ICJ on Rohingya Genocide: म्यांमार रोहिंग्या नरसंहार का दोषी, इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Akvan Landfall: 24 दिनों में 3 चक्रवात! ओडिशा की ओर मुड़ा 'अकवान', ट्रेनें रद्द

स्पेशल • Bhopal

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, CM मोहन यादव बोले- स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही हॉकी

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में ग्रामीण सड़कों से बदली गांवों की तस्वीर, 1.21 लाख किमी से अधिक सड़कें बनीं, अब AI से होगी गुणवत्ता की जांच

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi FICCI Speech: पीएम ने की प्राइवेट इंपलॉय के मन की बात! कम नौकरी-सैलरी पर India Inc से पूछे कड़े सवाल

स्पेशल • Gwalior

Gwalior Telecom Manufacturing Zone: ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के पहले फेज की शुरुआत, 3,611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, 16 नए मेडिकल कॉलेज और PMCH में 2,500 बेड की सुविधा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल