शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल Bhopal 1,960 व्यूज

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, CM मोहन यादव बोले- स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही हॉकी

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:01 PM IST
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, CM मोहन यादव बोले- स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही हॉकी

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 19 नवंबर से महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवंबर तक किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की स्पोर्ट्स जर्सी का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज खेलों का स्वर्णिम दिवस है।

प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होना खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महिला हॉकी का यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 19 से 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारत समेत छह देशों की टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही है। भोपाल में इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित हॉकी स्टेडियम और पूरे स्पोर्ट्स एरीना में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों का स्वागत है। प्रदेश के खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाएंगे।

भोपाल में इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल महिला हॉकी को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि मध्यप्रदेश की खेल पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

ICJ on Rohingya Genocide: म्यांमार रोहिंग्या नरसंहार का दोषी, इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Akvan Landfall: 24 दिनों में 3 चक्रवात! ओडिशा की ओर मुड़ा 'अकवान', ट्रेनें रद्द

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में ग्रामीण सड़कों से बदली गांवों की तस्वीर, 1.21 लाख किमी से अधिक सड़कें बनीं, अब AI से होगी गुणवत्ता की जांच

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi FICCI Speech: पीएम ने की प्राइवेट इंपलॉय के मन की बात! कम नौकरी-सैलरी पर India Inc से पूछे कड़े सवाल

स्पेशल • Gwalior

Gwalior Telecom Manufacturing Zone: ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के पहले फेज की शुरुआत, 3,611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, बोले- ट्रॉफी तो वो ही जीतेंगी, फैंस से की खास अपील

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, 16 नए मेडिकल कॉलेज और PMCH में 2,500 बेड की सुविधा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल