Cyclone Akvan Landfall: पिछले 24 दिनों में तीसरा चक्र्वात भारत के पूर्वी तट से टकराने वाला है। अर्नव, मुरासु के बाद बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण अकवान समुद्री तूफान अकवान' अपनी दिशा बदलकर अब आंध्र प्रदेश के बजाय दक्षिण ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान 'भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, यह तूफान शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को दोपहर के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश के यानम और दक्षिण ओडिशा के बीच, गोपालपुर के पूर्व के करीब तट से टकरा सकता है।
गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे तक यह तूफान गोपालपुर से मात्र 410 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और इसके झोंकों के 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। गोपालपुर और पुरी के निचले तटीय इलाकों में समुद्र में 0.
5 से 1 मीटर तक ऊंचा ज्वार उठ सकता है। संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। राज्य के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 1 लाख लोगों को संवेदनशील और निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
प्रशासन का सबसे ज्यादा ध्यान गंजम जिले पर है, जिसके तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। गंजम जिला प्रशासन , अकेले गंजम में ही 36,398 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है और लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है। जिले में कुल 308 चक्रवात आश्रय स्थल (shelters) सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां मुफ्त रसोई के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
एहतियात के तौर पर 1,098 गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्रों और शिविरों में पहुंचाया गया है। पूरे राज्य में राहत कार्यों के लिए 74 रेस्क्यू टीमें (NDRF और ODRAF) तैनात की गई हैं। इन टीमों को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजम, कंधमाल, बौध, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा जिलों में मुस्तैद किया गया है।
ये भी पढें: 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम! ईसाई छूटेंगे पीछे, हिंदुओं की आबादी पर रिपोर्ट में क्या? स्कूल-कॉलेज, पर्यटन स्थल बंद; पुरी मंदिर में भी अलर्ट ओडिशा सरकार ने रेड ('तत्काल कार्रवाई'), ऑरेंज ('तैयार रहें') और येलो ('सतर्क रहें') चेतावनी वाले जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है।
इसके साथ ही पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर तटीय बीच, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क और भितरकनिका नेशनल पार्क को भी बंद कर दिया गया है। उधर, खराब मौसम के कारण समुद्र में गए आंध्र प्रदेश (काकीनाडा) के करीब 80 मछुआरे ओडिशा के गंजम तट की एक जेटी पर सुरक्षित शरण लेने को मजबूर हुए हैं।
आईएमडी ने मछुआरों को 21 नवंबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सख्त चेतावनी दी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं