Bigg Boss 20: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों लगातार नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के रिश्ते तेजी से बदल रहे हैं। कभी दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं तो कभी छोटी-सी बात बड़ा झगड़ा बन जाती है।
इस बीच शो के एक नए प्रोमो ने दर्शकों को चौंका दिया है। दरअसल लगातार विवादों में घिरे स्काउटओपी ने नेशनल टेलीविजन पर कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बिग बॉस के घर में ही अपना सिर मुंडवा लिया।
उनका ये बदला हुआ लुक देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। युंग डीएसए के साथ झगड़े में स्काउटओपी ने खोया आपा हाल ही में बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान स्काउटओपी और युंग डीएसए के बीच तीखी बहस हो गई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ जुबानी विवाद हुआ, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
गुस्से में स्काउटओपी ने युंग डीएसए को धक्का दे दिया। घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया इस घटना के बाद घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। दोनों को भिड़ता देख दूसरे कंटेस्टेंट्स तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे।
गुल्लू समेत घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। इस घटना ने न सिर्फ उनके आपसी रिश्ते को प्रभावित किया बल्कि स्काउटओपी की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। युंग डीएसए के साथ हुई इस घटना को बिग बॉस ने गंभीरता से लिया।
बिग बॉस ने स्काउटओपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। ऐसे मे अब स्काउटओपी शो के बाकी सफर में कभी भी नॉमिनेशन से सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।
इतना ही नहीं, बिग बॉस ने उनके लिए घर का कैप्टन बनने का रास्ता भी बंद कर दिया। इसके अलावा उन्हें अपनी लाइफलाइन दोबारा हासिल करने का मौका भी नहीं मिलेगा। इस फैसले के बाद स्काउटओपी के गेम पर बड़ा असर पड़ना तय माना जा रहा है।
युंग डीएसए के साथ विवाद के बाद स्काउटओपी का एक और झगड़ा सामने आया। इस बार उनके सामने उनकी करीबी दोस्त लव गिल थीं। घर में लव 'कैरेक्टर ढीला' गाना गा रही थीं, तभी स्काउटओपी ने उनके पजामे को लेकर एक टिप्पणी कर दी।
स्काउटओपी की बात लव गिल को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत इस पर नाराजगी जताते हुए उनसे सवाल किया। इस दौरान काजी तौकीर ने भी स्काउट की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने की सलाह दी।
वहीं गुल्लू ने भी स्काउट की बात का मतलब समझाने की कोशिश की। हालांकि बाद में स्काउटओपी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने लव गिल से माफी मांग ली। इस पूरे विवाद के बाद दोनों की दोस्ती में भी तनाव देखने को मिला।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं