शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,316 व्यूज

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:49 PM IST
'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

भाजपा ने पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) भारत को सौंपने की मांग की, साथ ही कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। फारुक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी का पलटवार। भाजपा ने पाकिस्तान से पीओजेके भारत को लौटाने की मांग की।

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, आतंकवाद रुके तभी बात। फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा ने पाकिस्तान से पाकिस्तान के कब्जे वाला गुलाम जम्मू कश्मीर (पीओजेके) भारत को सौंपने की मांग की। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। उसने यह भी कहा कि जब तक पड़ोसी देश आतंकवाद बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ संबंध बेहतर नहीं हो सकते।

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब्दुल्ला ने "अच्छी बात" कही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा। हुसैन ने वीडियो से कहा,'फारूक अब्दुल्ला अक्सर अलग-अलग बातें कहते हैं, लेकिन उन्होंने अच्छी बात कही है।

कश्मीर भारत का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर इस पर अपनी मुहर लगा दी। लोग कहा करते थे कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया तो राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला कोई नहीं बचेगा।

आज हर कोने में तिरंगा लहरा रहा है। ' उन्होंने कहा कि कश्मीर किसका है, इस सवाल पर कोई अगर-मगर नहीं है। पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह आतंकवाद बंद नहीं करता, पड़ोसी देश के साथ संबंधों में कोई सुधार नहीं हो सकता।

पाकिस्तान को स्वीकार करना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को भारत को सौंपना चाहिए। इसके बाद पाकिस्तान से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। गुरुवार को फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की जोरदार पैरवी की थी।

उन्होंने कहा था कि गोलियां और सैन्य टकराव राजनीतिक विवादों को हल नहीं कर सकते और सार्थक बातचीत शत्रुता खत्म होने का इंतजार किए बिना शुरू होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा, 'अब आप इंतजार करेंगे कि जब तक सबकी गोलियां बंद होंगी, तब तक रात हो जाएगी। ' वह भाजपा-नीत सरकार के इस रुख के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि बातचीत और गोलियां साथ-साथ नहीं चल सकतीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

व्यापार युद्ध जीत चुका चीन क्या अब AI की जंग भी जीतेगा? जानिए इस प्रतिस्पर्धा में कैसे फिट बैठते हैं एनवीडिया और हुआंग

राजनीति • अखिल भारतीय

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल