शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,861 व्यूज

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:02 PM IST
केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

सबरीमाला मंदिर में 2025 की तीर्थयात्रा के दौरान घी आपूर्ति में अनियमितताओं के मामले में तमिलनाडु के दो थोक व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में तमिलनाडु के दो व्यापारी गिरफ्तार सबरीमाला घी आपूर्ति अनियमितता में दो व्यापारी गिरफ्तार।

ठेकेदार ने मंदिर का घी व्यापारियों को बेचा। डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में 2025 की तीर्थयात्रा के दौरान घी की आपूर्ति में अनियमितताओं के मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की विशेष टीम ने तमिलनाडु के दो थोक व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तमिलनाडु के ओडनचत्रम के थोक घी व्यापारी वेंकटेश्वरन और कुमारन के रूप में हुई है। वीएसीबी के मुताबिक, दोनों व्यापारियों ने वह घी खरीदा था, जिसे ठेकेदार एस. एस.

बिनु ने दूसरी जगह भेज दिया था। त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के साथ हुए अनुबंध के तहत बिनु को डेयरी से सबरीमाला मंदिर तक मिल्मा का घी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। केरल सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (केसीएमएमएफ) के ब्रांड मिल्मा को सबरीमाला के पिछले तीर्थयात्रा सत्र में घी की आपूर्ति का ठेका दिया गया था।

बिनु ने घी को पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचाने के बजाय ओडनचत्रम के दोनों व्यापारियों को भेज 50 लाख रुपये में बेच दिया। व्यापारियों को पता था कि अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर घी दूसरी जगह भेजा जा रहा है। लेनदेन का कोई रिकार्ड न रहे, इसके लिए खेपों का भुगतान सीधे नकद में किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

व्यापार युद्ध जीत चुका चीन क्या अब AI की जंग भी जीतेगा? जानिए इस प्रतिस्पर्धा में कैसे फिट बैठते हैं एनवीडिया और हुआंग

राजनीति • अखिल भारतीय

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल