रविवार, 29 नवंबर 2026 01:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,089 व्यूज

Delimitation Bill 2026: 3 Musketeers कौन? राहुल गांधी ने बोला Gen-Z हमला, वोटचोरी छुपाने के लिए परिसीमन

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 12:12 AM IST
Delimitation Bill 2026: 3 Musketeers कौन? राहुल गांधी ने बोला Gen-Z हमला, वोटचोरी छुपाने के लिए परिसीमन

Delimitation Bill 2026: संसद के 30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र से ठीक पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के संशोधित परिसीमन (Delimitation) और 132वें संविधान संशोधन विधेयक पर सीधा मोर्चा खोल दिया है। शनिवार, 28 नवंबर को शाम 5 बजे, नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' का रास्ता बंद होने के बाद अब बीजेपी ने 850 लोकसभा सीटों के जरिए देश का चुनावी नक्शा बदलने का नया प्लान तैयार किया है।

दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां DMK और BRS जैसे दलों ने 50% समान सीट वृद्धि के फॉर्मूले पर बिल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, वहीं राहुल गांधी इस पूरे विवाद को संसद के नंबर गेम से निकालकर सीधे युवा मतदाताओं (Gen Z), जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मैदान में ले गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर उन्हें 'थ्री मस्केटियर्स' बताया। नेता विपक्ष ने दावा किया, "हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को फंसा लिया है। वे भी यह जानते हैं और हम भी।

वे जब चाहें और जहां चाहें चुनाव में धांधली कर लें-अब उस आइडिया का समय खत्म हो गया है। " राहुल गांधी ने अपने किसी आंतरिक सर्वे का हवाला देते हुए यह भी दावा किया कि देश के 80 प्रतिशत लोग और लगभग 100 प्रतिशत Gen Z यह मानते हैं कि चुनावों में धांधली हो रही है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को एक बार फिर 'अवैध' करार देते हुए आरोप लगाया कि वोट चोरी को छिपाने के लिए ही अब परिसीमन का सहारा लिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से देश की युवा पीढ़ी (Gen Z) को संबोधित किया। प्रस्तावित बिल में लोकसभा की अधिकतम सीमा 850 करने के प्रावधान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "Gen Z, कृपया इस नंबर को याद कर लीजिए - 850। यह नंबर भारतीय लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है।

" राहुल ने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए सरकार बीजेपी को एक 'ब्लैंक कैनवास' (कोरा कागज) देना चाहती है, ताकि वह अपने चुनावी फायदे के हिसाब से देश के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय कर सके। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने असम, बिहार और जम्मू-कश्मीर में हुई पिछली परिसीमन प्रक्रियाओं का उदाहरण दिया।

'2051 तक फ्रीज का मतलब 40 साल तक सामाजिक न्याय खत्म' राहुल गांधी ने इस बिल को सीधे जातिगत जनगणना और SC/ST/OBC अधिकारों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार 2026 की ताजा जनगणना के आंकड़ों से बचना चाहती है, क्योंकि इससे ऐसे "असुविधाजनक तथ्य" सामने आएंगे जिन्हें बीजेपी पसंद नहीं करती।

राहुल गांधी ने कहा, "वे 2011 की जनगणना का इस्तेमाल कर रहे हैं और सब कुछ 2051 तक फ्रीज कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि 40 साल तक सामाजिक न्याय को भूल जाइए। SC/ST की आबादी बढ़ेगी, लेकिन उनकी आरक्षित सीटों की हिस्सेदारी 40 साल तक नहीं बढ़ेगी।

वे जातिगत जनगणना का नतीजा नहीं चाहते। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

Diljit Dosanjh के मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स की जांच, 40 लोगों का टेस्ट हुआ, 2 मिले पॉजिटिव

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: रीवा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशान

स्पेशल • Surat

मधेपुरा सदर अस्पताल में बनेगा खूबसूरत पार्क, मरीजों और परिजनों को मिलेगा सुकून का माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप और प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन, महिला उद्यमिता पर दिया जोर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'2 हजार रुपये लेना भ्रष्टाचार नहीं है', रिश्वत की शिकायत पर ये क्या बोल गईं मंत्री बेबी रानी मौर्य? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Thiruparankundram: 30 किलो घी, 50 मीटर बाती और CRPF का पहरा, SC की सख्ती के बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या CM विजय के इशारे पर रोकी गई थी कार्तिगई दीपम की रस्म? SC ने मांगे फोन रिकॉर्ड, अब 15 दिसंबर को खुलेगा राज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल