रविवार, 29 नवंबर 2026 03:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय New Delhi 7,590 व्यूज

रक्षा, AI, अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाएंगे डेनमार्क-भारत: 2027-31 की संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति, 5 समझौते हुए

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:22 AM IST
रक्षा, AI, अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाएंगे डेनमार्क-भारत: 2027-31 की संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति, 5 समझौते हुए

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रासमुसेन के बीच शनिवार को नई दिल्ली में हुई पांचवीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक में 2027-31 की कार्ययोजना अपनाई गई। 2027-31 की संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति, पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर रक्षा, एआइ, क्वांटम कंप्यूटिंग से लेकर अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा तक सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश स्वच्छ ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष तक साझेदारी बढ़ाएंगे डेनमार्क और भारत देश ।

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने भारत को महाशक्ति बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया भारत की बढ़ती आर्थिक और भू-राजनीतिक ताकत का प्रभाव देखेगी। वैश्विक परिस्थितियों में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारत और डेनमार्क ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए पांच वर्षीय संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति जताई।

इसके तहत रक्षा, सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, समुद्री मामलों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रासमुसेन के बीच शनिवार को नई दिल्ली में हुई पांचवीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक में 2027-31 की कार्ययोजना अपनाई गई।

इस दौरान वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, सतत जल प्रबंधन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। रासमुसेन ने कहा, भारत महाशक्ति है और आने वाले वर्षों में उसका आर्थिक एवं भू-राजनीतिक प्रभाव बढ़ता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय नियमों पर दबाव के मौजूदा दौर में डेनमार्क और यूरोप को भारत के साथ मजबूत साझेदारी बनानी चाहिए।

उन्होंने 2020 में स्थापित हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी सराहना की। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डेनमार्क महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को संपन्न कराने में डेनमार्क के समर्थन की सराहना की और भारत में डेनमार्क की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ाने का स्वागत किया।

रासमुसेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापारिक संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत हुई। गोयल ने एक्स पर बताया कि बैठक में व्यापार विस्तार और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई।

दोनों देशों ने 2024 के प्रवासन एवं गतिशीलता समझौते की भी समीक्षा की। रासमुसेन बेंगलुरु की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'अमेरिका में युद्ध छेड़ने की न क्षमता है, न हिम्मत', ड्रोन अटैक के दावे के बीच ईरान की US को खुली चुनौती

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

गादी आइसेनकोट के इजरायल के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना, नेतन्याहू रोटेशन सरकार चलाने पर सहमत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'मन का न हो तो और भी अच्छा। ', भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल को याद आई हरिवंश राय बच्चन की कविता

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

मुंबई हमले की 18वीं बरसी। देश-विदेश के नेताओं ने 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में मतभेद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल