Diwali Muhurt Trading 2026: दीपावली के मौके पर 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र में शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 28. 62 अंक (करीब 0.
04%) की मामूली कमजोरी के साथ 80,999. 40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 43.
95 अंक (0. 18%) टूटकर 24,986. 40 पर बंद हुआ।
इस मामूली गिरावट के साथ ही बाजार ने पिछले कई वर्षों से चली आ रही मुहूर्त ट्रेडिंग की तेजी के सिलसिले पर विराम लगा दिया। सत्र की मुख्य बातें और क्षेत्रीय प्रदर्शनरविवार को दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चले इस एक घंटे के प्रतीकात्मक और विशेष कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई थी, लेकिन सत्र के अंत तक बिकवाली हावी होने से सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।
कारोबार के दौरान सेक्टरवार प्रदर्शन पर नजर डालें तो मीडिया और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन सेक्टरों को समर्थन मिला। इसके विपरीत, बैंकिंग और कुछ अन्य प्रमुख सूचकांकों में हल्की बिकवाली दर्ज की गई। बाजार जानकारों का मानना है कि पिछले सप्ताह आई शानदार तेजी के बाद यह सत्र सामान्य मुनाफावसूली और बाजार के ठहराव को दर्शाता है।
हिंदू पंचांग , दिवाली के दिन से नए कारोबारी साल (संवत) की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में निवेश या कारोबार करने से सालभर आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि तमाम निवेशक इस प्रतीकात्मक सत्र में जुड़कर नए संवत के लिए निवेश की शुरुआत करते हैं।
रविवार को दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चले इस एक घंटे के प्रतीकात्मक कारोबारी सत्र में चुनिंदा दिग्गज शेयरों में अच्छी लिवाली देखी गई:प्रमुख गेनर्स (चमकदार शेयर): फार्मा और मेटल शेयरों में निवेशकों ने खासा उत्साह दिखाया। सन फार्मा (Sun Pharma), टाटा स्टील (Tata Steel), दिविस लैब्स (Divi's Lab) (शानदार तिमाही नतीजों के चलते करीब 7% उछला), अदानी पोर्ट्स (Adani Ports), और वेदंता के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई।
इसके अलावा फिनोलेक्स के शेयरों में भी जोरदार तेजी रही। प्रमुख लूजर्स (गिरावट वाले शेयर): दूसरी ओर, चुनिंदा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में मुनाफावसूली या हल्की बिकवाली देखने को मिली। एसबीआई लाइफ (SBI Life), टाटा कैपिटल (Tata Capital), इंडीगो (IndiGo), डीएलएफ (DLF), बीपीसीएल (BPCL) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर मामूली दबाव के साथ लाल निशान में बंद हुए।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं