रविवार, 08 नवंबर 2026 07:05 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Kanpur 11,969 व्यूज

THAR सवार लड़की ने स्कूटी वाले को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा-दर्दनाक मौत, आरोपी फरार-कट चुके हैं 4 चालान

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 04:48 PM IST
THAR सवार लड़की ने स्कूटी वाले को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा-दर्दनाक मौत, आरोपी फरार-कट चुके हैं 4 चालान

Kanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार की मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद वह गाड़ी के नीचे फंस गया और करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया।

इसके बाद थार एक मकान के गार्डन की बाउंड्री तोड़ते हुए दूसरे मकान की दीवार से जा टकराई। आरोप है कि थार चला रही लड़की समेत कार में सवार दो लड़कियां और एक लड़का मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, थार के नंबर पर पहले से चार ट्रैफिक चालान कटने की जानकारी भी सामने आई है। कैसे हुआ कानपुर में दर्दनाक हादसा? यह हादसा 7 नवंबर, शनिवार रात करीब 7:40 बजे कानपुर के कल्याणपुर इलाके में आवास विकास-3 स्थित गायत्री पैलेस के पास हुआ।

मृतक की पहचान पनकी के स्वराज नगर निवासी संतोष सिंह चौहान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, संतोष स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष उछलकर सड़क पर गिर गए और कथित तौर पर गाड़ी के नीचे फंस गए। एक चश्मदीद के मुताबिक, थार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। हालांकि, गाड़ी की वास्तविक रफ्तार की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे के बाद थार अनियंत्रित होकर एक मकान के बाहर बने गार्डन की बाउंड्री तोड़ते हुए आगे बढ़ी और दूसरे मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर से स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय थार में दो लड़कियां और एक लड़का सवार थे।

इनमें से एक लड़की गाड़ी चला रही थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग गए। एक प्रत्यक्षदर्शी , तीनों को लेने के लिए दूसरी कार आई थी, जिसमें बैठकर वे वहां से चले गए।

कुछ चश्मदीदों ने थार में सवार लोगों के नशे में होने का भी दावा किया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था और उसमें सवार अन्य लोग कौन थे। संतोष सिंह चौहान की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

उनके बेटे राहुल चौहान ने शव की पहचान की। पिता का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों के मुताबिक, संतोष, शनिवार शाम घर से स्कूटी लेकर निकले थे।

वह अपनी पत्नी के लिए साड़ी लेकर लौट रहे थे। उन्होंने घरवालों से कहा था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। संतोष की मौत से परिवार ने अपना एक अहम सहारा खो दिया।

उनके परिवार में पत्नी, बेटा राहुल और बेटी साक्षी हैं। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि घर से कुछ देर के लिए निकले संतोष कभी वापस नहीं लौटेंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Muhurt Trading 2026: लक्ष्मी पूजा के दिन लुढका शेयर-बाजार, सेंसेक्स 29 अंक और निफ्टी 44 अंक फिसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

Israel New PM Gadi Eisenkot: गदी एजेंकोट इजरायल के नए पीम, नेतन्याहू युग खत्म! भारत के साथ संबंधों पर क्या असर

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP CM Warns Drug Peddlers: नशे के सौदागरों पर चलेगा बाबा का बुल्डोजर! दीपावली पर यूपी सीएम का ऐलान

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi Bastar Diwali Visit: नक्सली खत्म, दिमागी नक्स्ल का खात्मा जरूरी! बस्तर में पीएम के भाषण की खास बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali पर Amitabh Bachchan की तबीयत बिगड़ी? हाथ में दर्द से लिखने में हो रही परेशानी, KBC की शूटिंग भी रुकी!

स्पेशल • Ahmedabad

Nirmala Kharadi कौन है? पूर्व फौजी पति के सीने में क्यों चाकू घोंपा? लाश पर जगह-जगह दर्दनाक घाव देख दहली पुलिस

स्पेशल • अखिल भारतीय

44.94 लाख से 21.57 लाख हुए लाभार्थी! PM Kisan योजना की किस्त पर RTI रिपोर्ट से मचा हड़कंप, क्यों घटी संख्या?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल