शहर बदलने पर LPG कनेक्शन ट्रांसफर करना बहुत आसान है। जरूरी दस्तावेजों के साथ आपको तुरंत नया कनेक्शन और सिलिंडर मिल जाएगा। इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जानते हैं।
कैसे ट्रांसफर करें अपना LPG कनेक्शन? (जागरण ग्राफिक्स) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक शहर में टिके रहना आसान नहीं।
नौकरी, पढ़ाई या किसी और वजह से शहर बदलना आम बात हो गई है। शहर बदलने के साथ-साथ बिजली, पानी और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को भी नए पते पर ट्रांसफर करना जरूरी हो जाता है। इन सबमे सबसे बड़ी टेंशन एलपीजी कनेक्शन की होती है?
पुराना कनेक्शन छोड़कर नया कैसे मिलेगा? क्या पुराना कनेक्शन ट्रांसफर हो सकता है? कई लोगों के मन में यही सवाल घूमता रहता है।
अच्छी खबर यह है कि शहर बदलने पर एलपीजी कनेक्शन को पुराने पते से नए पते पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। बस कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने होते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस?
अगर आप एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं तो गैस कनेक्शन को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए सही प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। पहचान प्रमाण (ID Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, रेंट एग्रीमेंट (किराये का समझौता) या पासपोर्ट। पासपोर्ट साइज फोटो: नए आवेदक के फोटो ( 2-4 फोटो) बैंक विवरण: बैंक पासबुक की कॉपी (यदि सब्सिडी या रिफंड का मामला हो) सबसे पहले आपको अपनी मौजूदा गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा।
वहां सिलिंडर और रेगुलेटर जमा कराना होता है। साथ ही सब्सक्रिप्शन वाउचर, डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं