क्रिकेट के मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी जब भी परिवार के साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उनकी एक झलक पाने के लिए आज भी फैंस उत्साहित रहते हैं।
दिवाली के मौके पर धोनी के परिवार की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ त्योहार का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
साक्षी ने धोनी को किया किस, तस्वीर हुई वायरल साक्षी धोनी की ओर से साझा की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा उस फोटो की हो रही है, जिसमें वह अपने पति एमएस धोनी के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। एक अन्य तस्वीर में धोनी और साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
तीनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है। साक्षी ने इन तस्वीरों के साथ फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए 'हैप्पी दिवाली' लिखा। दिवाली के मौके पर धोनी और साक्षी का पारंपरिक लुक भी चर्चा में है।
पूर्व भारतीय कप्तान हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि साक्षी ने काले रंग का एथनिक आउटफिट पहना था। बेटी जीवा भी परिवार के साथ इस खास मौके पर दिखाई दीं। धोनी आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं।
ऐसे में साक्षी की ओर से साझा की गई पारिवारिक तस्वीरें फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं हैं। धोनी की इन तस्वीरों के बीच उनके आईपीएल भविष्य को लेकर भी चर्चा जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी के अगले सीजन में खेलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
धोनी ने हाल ही में संकेत दिया था कि आईपीएल 2027 में खेलने का फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह दिसंबर से पहले अपनी फिटनेस का आकलन करेंगे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को उनके अगले सीजन में खेलने के फैसले का इंतजार रहेगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं