सोमवार, 09 नवंबर 2026 07:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,172 व्यूज

वर्ल्ड कप विनर भारतीय खिलाड़ी की टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:10 PM IST
वर्ल्ड कप विनर भारतीय खिलाड़ी की टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा काफी अहम होने वाला है। टीम को तीनों फॉर्मेट में अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस बीच भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर जेमिमा रोड्रिग्स की वापसी है। हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण करीब तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहने वाली जेमिमा अब भारतीय टीम में लौट आई हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है।

वहीं स्मृति मंधाना को टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जेमिमा रोड्रिग्स के लिए पिछले कुछ महीने काफी मुश्किल रहे। उन्हें 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

मेडिकल जांच में उनकी चोट हाई-ग्रेड टियर निकली थी। इसके चलते वह महिला एशिया कप, एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाई थीं। जेमिमा ने 31 अक्टूबर को अपनी फिटनेस को लेकर अच्छी खबर दी थी।

उन्होंने बताया था कि तीन महीने के रिहैबिलिटेशन के बाद उनकी हैमस्ट्रिंग पूरी तरह फिट घोषित कर दी गई है। तीनों फॉर्मेट में ऐसा है भारतीय टीम का स्क्वॉड टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैश्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। यह मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले होंगे।

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 दिसंबर को पार्ल में, दूसरा 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को बेनोनी में होगी। इसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पोचेस्ट्रूम में खेला जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धोनी के साथ रोमांटिक हुईं पत्नी साक्षी, सरेआम 'किस' करते हुए की फोटो पोस्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शहर बदलने पर न लें टेंशन, मिनटों में ऐसे ट्रांसफर करें अपना LPG गैस कनेक्शन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मणिपुर में 2027 तक जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रेलवे स्टेशनों पर मिले साफ पानी और बेहतर सुविधाएं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; सीजेआई की पीठ करेगी सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: क्या लगातार तीसरे मैच में भी बारिश बिगाड़ेगी गेम? हैमिल्टन की वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

खेल समाचार • Mumbai

IPL 2027: 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से होंगे बाहर? रिलीज या ट्रेड के जरिए हो सकती है छुट्टी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल