शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,523 व्यूज

Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 05:32 PM IST
Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

सुपरस्टार सलमान खान संग एक और फिल्म करने को लेकर निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बड़ा हिंट दिया है। सलमान खान बनेंगे प्रेम (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI) अंकित सिंह तोमर, मुंबई। सलमान खान को सिनेमा का सुपरस्टार बनाने में निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) का बड़ा योगदान रहा है।

भाईजान के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया, सूरज के डायरेक्शन में 37 साल पहले आई थी। इस वक्त निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान संग खास बातचीत में सूरज से ये सवाल पूछा गया कि क्या भविष्य में वह सलमान खान (Salman Khan) के प्रेम किरदार को दोबारा पर्दे पर वापस ले आएंगे।

इसको लेकर उन्होंने बड़ा हिंट दिया है। सुपरस्टार सलमान खान को सिनेमा के प्रेम के तौर पर जाना जाता है। सूरज बड़जात्या और राजश्री बैनर तले बनीं मूवीज में सलमान ने प्रेम बनकर फैंस के दिलों को जीता है।

हाल ही में मुंबई में फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) का ट्रेलर रिलीज किया गया है और इस दौरान के सीनियर पत्रकार अंकित सिंह तोमर ने सूरज बड़जात्या से ये सवाल पूछा कि क्या सलमान खान को आने वाले वक्त में प्रेम के रूप दोबारा से देखा जाएगा। इस पर सूरज बड़जात्या ने जवाब देते हुए कहा है- फिलहाल मेरा फोकस फिल्म ये प्रेम मोल लिया पर है।

लेकिन ऐसा नहीं कि मैं खुद नहीं चाहता कि सलमान भाई को मैं प्रेम के किरदार के साथ वापस लाऊं। अभी तो कोई ऐसी योजना है नहीं, लेकिन मैं विचार कर रहा हूं कि कैसे उनको (सलमान खान) प्रेम के तौर पर पेश किया जाए। अगर कुछ भी आता है, तो यकीनन तौर पर आपके साथ साझा किया जाएगा।

इस तरह से सूरज बड़जात्या ने भविष्य में सलमान खान संग अपनी फिल्म की योजना को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जिसके बारे में जानकर यकीनन सिनेप्रेमियों की उत्सुकता बढ़ सकती है। बात की जाए सूरज बड़जात्या की उन मूवीज के बारे में जिनमें सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया है, तो उनकी लिस्ट इस प्रकार है प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) इसके अलावा अंदाज अपना-अपना, जुड़वा, बीवी नंबर-1, पार्टनर और रेडी जैसी कई मूवीज में सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम दिखाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनियाभर में SRK के लाडले Aryan Khan का जलवा, Time100 Next India की लिस्ट में छाए आलिया-दिलजीत समेत ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan New Song: 'मदिरापान' में दिखा सलमान खान के डांस और स्वैग का दिखा जलवा, 'मातृभूमि' का नया गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजा भैया ने भरी महफिल में पवन सिंह से छीना माइक, देखते रह गए धीरेंद्र शास्त्री, हैरान कर देगा ये वीडियो

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल