Pawan Singh Raja Bhaiya Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम का वीडियो है। यहां कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मंच पर पवन सिंह के हाथ से अचानक माइक ले लिया।
इस दौरान वहां मौजूद कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आखिर क्यों राजा भैया ने छीना माइक?
दरअसल, प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भी वहां पहुंचे थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भैया पवन सिंह को मंच पर माइक देकर लोगों को संबोधित करने के लिए कहते हैं। लेकिन जैसे ही पवन सिंह बोलना शुरू करते हैं, राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक वापस ले लेते हैं। Pawan Singh's attitude on stage is no secret to people from Bihar and UP.
But look at how calmly he reacted when Raja Bhaiya took the mic away from him in front of Bageshwar Dham Baba. Had it been an ordinary person or a stage worker, would he have shown the same patience? I highly doubt it.
Why is it that some people only know how to act like a gangster in front of those who can't fight back ? 😂 इसके बाद राजा भैया बताते हैं कि कार्यक्रम में मौजूद धनंजय सिंह और प्रिंसु का परिचय देना छूट गया है। इस चूक के लिए उन्होंने मंच से माफी भी मांगी।
राजा भैया ने कहा कि यह गलती परिचय लिखने वाले से भी हुई और उनसे भी चूक हुई है। उनकी इस बात पर मंच पर मौजूद लोग और धीरेंद्र शास्त्री हंसने लगते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पवन सिंह ने काफी संयम दिखाया।
बाद में उन्हें दोबारा माइक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मंच से भजन सुनाया। उनके भजन पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाईं। पवन सिंह ने इस आयोजन में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजा भैया के आशीर्वाद से उन्हें रामकथा में आने का अवसर मिला।
उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति भाव को देखकर अपना दिल गदगद होने की बात भी कही। हालांकि, माइक छीने जाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग राजा भैया के इस अंदाज को मजाकिया बता रहे हैं, तो वहीं पवन सिंह के कई फैंस को यह व्यवहार पसंद नहीं आया।
कुछ यूजर्स का कहना है कि पावर स्टार के साथ मंच पर ऐसा नहीं होना चाहिए था। वहीं, कई लोगों ने मुश्किल परिस्थिति में शांत रहने के लिए पवन सिंह की तारीफ भी की है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं