शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,797 व्यूज

'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 07:53 PM IST
'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में साई पल्लवी (Sai Pallavi) के दादा ने रामायणम् (Ramayana) में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर कमेंट किया। अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है। रामायणम् में अपनी परफॉर्मेंस पर बोलीं साई।

फोटो क्रेडिट- एक्स साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर दादा ने किया था कमेंट दादा के कमेंट पर अब साई पल्लवी ने दी सफाई साई ने बताया- दादा को कैसी लगी उनकी परफॉर्मेंस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सादगी और मासूमियत के लिए जानी जाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) का रामायणम् (Ramayana) में माता सीता का किरदार निभाना चर्चा का विषय बन गया।

हाल ही में, जब उनके दादा ने कहा कि साई ने अभिनय नहीं किया तो कुछ लोगों ने उनके कमेंट को नकारात्मक ढंग से लिया। अब साई पल्लवी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि रामायणम् में उनकी परफॉर्मेंस देख उनके दादा ने आखिर क्या कहा था जिसे गलत समझा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा का कहने का वो मतलब नहीं था, जिसे समझा गया।

बिहाइंडवुड्स के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने खुलासा किया कि वास्तव में उनके दादा उन्हें माता सीता के रोल में देखकर काफी खुश हैं और उन्होंने आलोचना नहीं, बल्कि उनकी तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने बताया उन्होंने (दादा) ने कहा कि मैंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। उन्हें महसूस हुआ कि भगवान ने मेरे जरिए एक्टिंग की है।

मैं जब बच्ची थी, तब से मेरे दादा ये कहते आ रहे हैं। उनका मानना है कि हर बच्चे दैवीय होते हैं और भगवान उनके फॉर्म में धरती पर आते हैं। साई पल्लवी ने इससे पहले खुलासा किया था कि मेडिटेशन के जरिए उन्होंने माता सीता के रोल के लिए खुद को तैयार किया।

वह शूटिंग से पहले प्रार्थना भी करती थी। वह चाहती थीं कि माता सीता उन्हें गाइड करें। फिल्म में पहली बार माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाया गया है।

फिल्म में साई के फाइट सीन पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे। रामायणम् पार्ट 1 इन दिनों घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और वो भी सिर्फ दो हफ्तों में।

दूसरी ओर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। यह सिलसिला जारी रहा तो उम्मीद है कि यह फिल्म आमिर खान की दंगल (Dangal) का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दंगल ने दुनियाभर में 2000 करोड़ के करीब कारोबार किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनियाभर में SRK के लाडले Aryan Khan का जलवा, Time100 Next India की लिस्ट में छाए आलिया-दिलजीत समेत ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan New Song: 'मदिरापान' में दिखा सलमान खान के डांस और स्वैग का दिखा जलवा, 'मातृभूमि' का नया गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजा भैया ने भरी महफिल में पवन सिंह से छीना माइक, देखते रह गए धीरेंद्र शास्त्री, हैरान कर देगा ये वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल