शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,621 व्यूज

सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 07:00 AM IST
सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

गोवा में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) का आगाज हो गया है, जिसकी थीम 'सीमाओं से परे कहानियां' है। 57वें इफ्फी का गोवा में 'सीमाओं से परे कहानियां' थीम पर भव्य आगाज। ब्रिक्स देशों की फिल्में, युवा प्रतिभाएं, नेटफ्लिक्स साझेदारी मुख्य आकर्षण।

पुरस्कार विजेता फिल्मों का प्रदर्शन, भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत का सम्मान। स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। सिनेमा महज मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अलग-अलग भाषाओं, देशों, संस्कृतियों और समाजों के लोगों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है।

कहानियां भौगोलिक सीमाओं, सांस्कृतिक भिन्नताओं और समय के बंधनों को पार कर मानवीय संवेदनाओं, साझा अनुभवों और विचारों को एक-दूसरे तक पहुंचाती हैं। यही सिनेमा की वह यूनिवर्सल शक्ति है, जो विविधताओं के बीच संवाद और जुड़ाव का माध्यम बनाती है। आज से गोवा में आरंभ हो रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया (इफ्फी) की थीम स्टोरीज विदाउट बार्डर्स’(सीमाओं से परे कहानियां) इसी विचार को रेखांकित करती हैं।

इस थीम को लेकर फेस्टिवल के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश की ऐसी भाषा में बनी फिल्म देखता है, जिसे वह नहीं समझता, लेकिन फिर भी वह उसके किरदारों की भावनाओं को महसूस कर पाता है, तो एक छोटी-सी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण घटना घटती है।

लोगों के बीच की दूरी कम हो जाती है। मेरे विचार से सिनेमा का सबसे बड़ा सामर्थ्य यही है और हमारी थीम ‘सीमाओं से परे कहानियां’ के पीछे भी यही सोच है। यह केवल एक नारा नहीं है।

A post shared by The Last Draft (@thelast. draft) हालांकि इफ्फी का महत्व केवल सिनेमा और मनोरंजन तक सीमित नहीं है। यह क्षेत्रीय सिनेमा को पहचान दिलाने, पुरानी और क्लासिक फिल्मों के संरक्षण तथा भारतीय सिनेमा की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

यह देश के पर्यटन, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस महोत्सव की खासियत को समझने के लिए इसके सात दशक से अधिक पुराने सफर पर नजर डालना जरूरी है। इफ्फी की शुरुआत साल 1952 में हुई थी।

इसका पहला आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 1952 तक तत्कालीन बांबे (मुंबई) में हुआ था। उस समय इसका आयोजन भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन ने किया था। पहले संस्करण में 23 देशों की भागीदारी रही थी।

उस दौर में भारत में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को एक मंच पर लाने की यह बड़ी पहल थी। शुरुआत में यह महोत्सव गैर-प्रतियोगी था, लेकिन 1965 में आयोजित तीसरे संस्करण से इसे प्रतियोगी स्वरूप दिया गया। इसी दौरान गोल्डन पीकाक पुरस्कार की शुरुआत हुई, जो महोत्सव के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल है।

साल 1975 से इफ्फी का आयोजन नियमित रूप से हर साल अलग-अलग शहरों में हुआ। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनियाभर में SRK के लाडले Aryan Khan का जलवा, Time100 Next India की लिस्ट में छाए आलिया-दिलजीत समेत ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan New Song: 'मदिरापान' में दिखा सलमान खान के डांस और स्वैग का दिखा जलवा, 'मातृभूमि' का नया गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजा भैया ने भरी महफिल में पवन सिंह से छीना माइक, देखते रह गए धीरेंद्र शास्त्री, हैरान कर देगा ये वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल