शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,019 व्यूज

Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 09:24 PM IST
Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

इमरान हाशमी पर बना हिमेश रेशमिया का सुपरहिट गाना लिखने से समीर अनजान ने इनकार कर दिया था और इसकी वजह मोहम्मद रफी का एक गाना था। मोहम्मद रफी के गाने से प्रेरित था इमरान हाशमी का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम गाना लिखने से गीतकार ने कर दिया था रिजेक्ट हिमेश रेशमिया की ट्यून के चलते माने थे गीतकार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

समीर अंजान (Sameer Anjaan) वो गीतकार हैं जिन्होंने सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने एक गाना इमरान हाशमी पर भी लिखा था जो 21 सालों से सबसे यादगार गाना है। यह गाना हिट तो खूब हुआ था, लेकिन बोल्ड सीन्स के चलते लोग इसे अकेले में ही सुनना पसंद करते थे।

इमरान हाशमी का ये गाना 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne) का टाइटल ट्रैक है। 'आशिक बनाया आपने' 2005 में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक बन गया था। इस गाने ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की किस्मत भी चमका दी थी।

मगर क्या आपको पता है कि जो 'आशिक बनाया आपने' गाना कल्ट क्लासिक बन गया, उसे कभी गीतकार समीर अंजान ने लिखने से साफ इनकार कर दिया था और इसकी वजह 46 साल पुराना गाना है जिसे मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने गाया था। दरअसल, मसाला चाय विद राहुल महाजन पॉडकास्ट में एक बार समीर अंजान ने खुलासा किया था कि जब हिमेश रेशमिया उनके पास फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का टाइटल ट्रैक लिखवाने आए थे, तब उन्होंने यह गाना लिखने से मना कर दिया था।

उनका कहना था कि यह गाना आनंद बक्शी जी ने बनाया है तो वह इसे कैसे लिख सकते हैं। हिमेश मैं यह गाना नहीं लिखूंगा, क्योंकि यह गाना बक्शी साहब (आनंद बक्शी) का लिखा हुआ है और इतना लेजेंडरी गाना है कि 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर दिल में जगाया आपने, पहले तो मैं शायर था, आशिक बनाया आपने'।

इसके ऊपर मैं क्या लिखूंगा। समीर अंजान के मना करने के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह फिक्र न करें। वह उन्हें ऐसी ट्यून देंगे कि लोग उस गाने का सोचेंगे ही नहीं।

फिर हिमेश ने पहले गाने की ट्यून बनाई। हिमेश की ट्यून सुनते ही समीर हैरान रह गए और उन्होंने उनकी ट्यून पर 'आशिक बनाया आपने' गाना लिख दिया। बात करें आनंद बक्शी के 'आशिक बनाया' गाने की तो यह 1980 में आई ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज की है।

इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। यह गाना भी कल्ट क्लासिक में गिना जाता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनियाभर में SRK के लाडले Aryan Khan का जलवा, Time100 Next India की लिस्ट में छाए आलिया-दिलजीत समेत ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan New Song: 'मदिरापान' में दिखा सलमान खान के डांस और स्वैग का दिखा जलवा, 'मातृभूमि' का नया गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजा भैया ने भरी महफिल में पवन सिंह से छीना माइक, देखते रह गए धीरेंद्र शास्त्री, हैरान कर देगा ये वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल