पटना, 25 नवंबर 2026। बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई बड़े निवेश प्रस्तावों पर काम चल रहा है। सीमेंट, खाद्य प्रसंस्करण, एथेनॉल, बायोफ्यूल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, स्वास्थ्य, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में देश की कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं।
इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में औद्योगिक गतिविधियों का दायरा बढ़ने के साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) , राज्य के अलग-अलग जिलों में कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की योजनाएं हैं।
कुछ परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि कुछ में जमीन आवंटन के बाद निर्माण शुरू होना बाकी है। वहीं, कई इकाइयों में उत्पादन और अन्य गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत काम करने वाला BIADA राज्य में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास और उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाता है।
आइए जानते हैं कि राज्य में किन क्षेत्रों में कौन-कौन सी बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। बिहार में सीमेंट और विनिर्माण क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। नवादा जिले के वारसलीगंज औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की 1,400 करोड़ रुपये की सीमेंट ग्राइंडिंग परियोजना शामिल है।
इससे करीब 2,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड की 900 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। इससे लगभग 2,070 लोगों को रोजगार मिल सकता है।
मधुबनी के लोहट फेज-2 में जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड की 400 करोड़ रुपये की परियोजना स्थापित की जानी है, जिससे 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, बांका के कटोरिया औद्योगिक क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट की 1,190 करोड़ रुपये की परियोजना और भागलपुर के औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी की 690 करोड़ रुपये की परियोजना भी शामिल है।
खाद्य प्रसंस्करण और पेय पदार्थ उद्योग में भी बिहार को बड़े निवेश मिलने की संभावना है। बक्सर के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में वरुण बेवरेजेज लिमिटेड की 474. 83 करोड़ रुपये की परियोजना है।
इससे 494 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसी क्षेत्र में एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड की 1,169 करोड़ रुपये की परियोजना स्थापित की जानी है। इससे करीब 1,099 लोगों को रोजगार मिल सकता है।
पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड की 244. 28 करोड़ रुपये की परियोजना है। इसके तहत नमकीन, मिठाई और स्नैक्स का उत्पादन किया जाना है।
इस इकाई से लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। बेगूसराय के औद्योगिक विकास केंद्र में ईपीआईसी एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की 1,196. 68 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है।
इससे 1,100 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसी जिले में वरुण बेवरेजेज की 350 करोड़ रुपये की एक अन्य परियोजना भी शामिल है, जिससे 545 लोगों को रोजगार मिल सकता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं