शनिवार, 07 नवंबर 2026 08:49 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार Gwalior 12,048 व्यूज

मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़: 70 में से 31 बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट निरस्त, ग्वालियर में बने थे 17

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 05:48 AM IST
मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़: 70 में से 31 बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट निरस्त, ग्वालियर में बने थे 17

70 में से 31 बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट निरस्त (सांकेतिक तस्वीर) फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई 66 आरोपित अब भी फरार, विदेश में छिपे होने की आशंका, बाकी पासपोर्ट भी किए जाएंगे निरस्त ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है।

एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पासपोर्ट विभाग ने 70 पासपोर्ट में से 31 निरस्त कर दिए हैं। इनमें 17 पासपोर्ट ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के सिमरिया गांव के पते पर बनाए गए थे। शेष पासपोर्ट भी निरस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इस मामले में 66 आरोपितों के अब भी फरार होने की जानकारी सामने आई है। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरोपितों ने नाम और पहचान बदलकर भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर पासपोर्ट बनवाए। जांच एजेंसियों , इनमें से अधिकांश आरोपित देश छोड़कर विदेश भाग चुके हैं।

इस नेटवर्क ने बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बौद्ध मठों के पते से बनवाए थे। मामले के मास्टरमाइंड रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद भिक्षु और उसके तीन बांग्लादेशी साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय स्तर पर मदद करने वाले गुलाबराय गौतम, गयाप्रसाद गौतम और भोपाल पासपोर्ट सेवा केंद्र के एजेंट नसीम अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में फरार आरोपितों के इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और चीन जैसे देशों में छिपे होने की जानकारी मिली है। नागपुर के फर्जी पासपोर्ट गिरोह से भी जुड़ीं कड़ियां-मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के नागपुर में भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया था।

एसटीएफ अब ग्वालियर-डबरा और नागपुर के मामलों के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है। बाकी पासपोर्ट भी निरस्त किए जाएंगे। निरस्त पासपोर्ट के इस्तेमाल पर इमिग्रेशन सिस्टम के जरिए संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा सकेगी।

नागपुर में सामने आए इसी तरह के मामले के आरोपितों और उनके काम करने के तरीके की जानकारी भी वहां की पुलिस से मांगी गई है। -राहुल लोढ़ा, डीआइजी, एसटीएफ देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अनुकंपा नियुक्ति में चपरासी पद स्वीकारने के बाद उच्च पद की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सिर्फ माता-पिता की सैलरी या आय से तय नहीं होगा आरक्षण का दायरा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चोरों पर भारी पड़ी भैंस की वफादारी: 18 किलोमीटर चलने के बाद सीधे मालिक के घर पहुंची, एक चोर गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान में पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ खिलाड़ियों को बनाया जाएगा डीएसपी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका: आतंकवाद की धाराओं में ही चलता रहेगा मुकदमा, हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल