शनिवार, 07 नवंबर 2026 08:48 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,604 व्यूज

अनुकंपा नियुक्ति में चपरासी पद स्वीकारने के बाद उच्च पद की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:46 AM IST
अनुकंपा नियुक्ति में चपरासी पद स्वीकारने के बाद उच्च पद की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अनुकंपा नियुक्ति में पहले प्यून का पद स्वीकारने के बाद नहीं मांग सकते उच्च पद : हाई कोर्ट याचिकाकर्ता महेंद्र आदिल की याचिका खारिज बिलासपुर। पिता की मृत्यु के बाद नगर निगम बीरगांव में प्यान के पद पर अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर नौकरी शुरू करने वाले युवक को हाई कोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 का पद देने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि नियुक्ति मिलने और कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसी आधार पर दूसरे या उच्च पद की मांग नहीं की जा सकती। न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की एकल पीठ ने रायपुर जिले के हिरानगर, अछोली-उरला निवासी महेंद्र आदिल की याचिका प्रारंभिक सुनवाई में खारिज कर दी। महेंद्र के पिता राजेंद्र आदिल नगर निगम बीरगांव में राजस्व निरीक्षक थे।

सेवा के दौरान 24 जुलाई 2025 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद महेंद्र ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। निगम ने पांच मई 2026 को उसे चपरासी के पद पर नियुक्त किया, जिसे स्वीकार कर उसने कार्यभार संभाल लिया।

महेंद्र के अधिवक्ता ने कहा कि उसकी शैक्षणिक योग्यता अधिक है और उसने प्यून के बजाय सहायक ग्रेड-3 पद मांगा था। निगम आयुक्त ने पद की उपलब्धता पर संयुक्त संचालक से मार्गदर्शन भी मांगा था। याचिकाकर्ता , निगम में सहायक ग्रेड-3 के आठ स्वीकृत पद है और नीति के तहत इस पद पर कुल स्वीकृत संख्या के 10 प्रतिशत तक अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती है।

आठ पदों का 10 प्रतिशत 0. 8 होता है। राज्य सरकार ने नीति के खंड 20(1) का हवाला देते हुए कहा कि नियुक्ति मिलने के बाद दूसरे पद पर नियुक्ति या दिए गए पद में बद का आवेदन स्वीकार नहीं किया जा बदलाव सकता।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले आइजी (कार्मिक) विरुद्ध प्रह्लाद मणि त्रिपाठी का भी उल्लेख किया। हाई कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति में पसंद का विशेष पद पाने का अधिकार नहीं है। पात्रता, उपलब्ध पद और अन्य परिस्थितियों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी निर्णय लेता है।

कम पद पर नियुक्ति स्वीकार करने के बाद कर्मचारी उच्च पद का दावा नहीं कर सकता। अदालत ने सहायक ग्रेड-3 पद देने का निर्देश देने से इनकार कर याचिका खारिज कर दी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सिर्फ माता-पिता की सैलरी या आय से तय नहीं होगा आरक्षण का दायरा

खेल समाचार • Gwalior

मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़: 70 में से 31 बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट निरस्त, ग्वालियर में बने थे 17

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चोरों पर भारी पड़ी भैंस की वफादारी: 18 किलोमीटर चलने के बाद सीधे मालिक के घर पहुंची, एक चोर गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान में पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ खिलाड़ियों को बनाया जाएगा डीएसपी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका: आतंकवाद की धाराओं में ही चलता रहेगा मुकदमा, हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल