Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी की निजी जिंदगी से जुड़ा बचपन का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था।
सोनाक्षी सिन्हा के बयान की क्यों हो रही है चर्चा? राहुल गांधी ने बताया था कि खाना खाते समय उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर पिता राजीव गांधी की गोद में बैठा करती थीं। राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उनका कमेंट तेजी से चर्चा में आ गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने सोनिया गांधी-राजीव गांधी के रिश्ते पर क्या कहा?
-सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है, जिसमें सोनिया गांधी और राजीव गांधी के बीच प्यार और अपनापन जाहिर करने के तरीके पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया गया था। इस पोस्ट में उन लोगों की सोच पर कटाक्ष किया गया है, जिन्हें पति-पत्नी के बीच इस तरह का प्यार दिखाना असामान्य या गलत लग रहा है।
पोस्ट में सवाल उठाया गया कि आखिर एक पति-पत्नी के एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने से कुछ लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है? इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने होने वाले बच्चों को लेकर मजेदार अंदाज में लिखा है- मेरे होने वाले बच्चों को बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उनके लिए आगे क्या आने वाला है।
तैयार हो जाओ बच्चों, तुम जहां भी हो। सोनाक्षी सिन्हा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके इस मजाकिया अंदाज को सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते पर की जा रही आलोचनाओं के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
राहुल गांधी ने सुनाया था माता-पिता की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा -दरअसल ये पूरा मामला सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के लॉन्च इवेंट से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ी बचपन की कुछ यादें शेयर की थीं।
राहुल गांधी ने बताया था कि जब भी परिवार साथ बैठकर खाना खाता था, उस दौरान उनके पिता राजीव गांधी मौजूद होते थे और उनकी मां सोनिया गांधी उनकी गोद में बैठी होती थीं। राहुल के लिए ये बिल्कुल सामान्य बात थी। उन्हें बचपन में लगता था कि सभी परिवारों में ऐसा ही होता होगा।
उन्होंने बताया कि जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां ऐसा नजारा नहीं देखते थे, तो दोस्तों से पूछते थे कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठती हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं