उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 320 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। उनका कहना है कि राज्य में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने को लेकर कोई शक नहीं है।
राइजिंग भारत समिट में बातचीत के दौरान योगी ने यह भरोसा जताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में 320 सीटों का आंकड़ा पार कर पाएगी, तो उन्होंने कहा कि चुनाव इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें कोई शक नहीं है। सीएम योगी ने साफ कर दिया कि पार्टी इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।
यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। ऐसे में 320 सीटों का आंकड़ा पार करने का मतलब होगा कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को करीब 80 फीसदी सीटें हासिल करनी होंगी। 320 सीटों के लिए क्या होगा BJP का चुनावी एजेंडा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ संकेत दिया कि 2027 के चुनाव में बीजेपी का मुख्य फोकस कानून-व्यवस्था और पिछली सरकारों के कामकाज पर रहेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जनता के सामने पुराने और मौजूदा उत्तर प्रदेश के बीच का अंतर रखेगी।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की सरकारों के समय प्रदेश में जंगलराज, गुंडाराज, कर्फ्यू और दंगों का माहौल रहता था। बीजेपी अपने चुनाव प्रचार में इन्हीं मुद्दों को उठाएगी। उनका कहना था कि प्रदेश के लोगों को पिछली सरकारों के दौर और मौजूदा व्यवस्था के बीच फर्क समझाना पार्टी की रणनीति का हिस्सा होगा।
सीएम योगी ने दोहराया कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। UP Election: कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें देगी सपा? अखिलेश का ऑफर मानेंगे राहुल गांधी! समझें गठबंधन की असली गणित परिवारवाद और जातिवाद पर अखिलेश यादव को घेरा समिट में सीएम योगी सपा पर भी तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद और जाति आधारित राजनीति ने उत्तर प्रदेश को लंबे समय तक पीछे रखा। उनके मुताबिक, पहले प्रदेश की पहचान कर्फ्यू और दंगों से जुड़ गई थी। सीएम योगी ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने और अपराधियों को राजनीति में जगह देने का आरोप लगाया।
उन्होंने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या सपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित था? मुख्यमंत्री ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। इस बयान का मकसद 2027 के चुनाव में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को बड़े चुनावी मुद्दों के तौर पर सामने रखना है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं