हनुमान अंश में 'नीब करौरी बाबा' की भूमिका अदा करने वाले शोभिनव सत्या ने के पास सनी देओल का फोन गया। अभिनेता ने बताया कि रामायणम् एक्टर ने उनसे वीडियो कॉल पर क्या बात की। हनुमान अंश एक्टर को सनी देओल ने किया फोन/ फोटो- इंस्टाग्राम सनी देओल ने फोन करके हनुमान अंश एक्टर की सराहना की शोभिनव सत्या बोले-दूसरे पार्ट की कहानी लिखी नहीं गई एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
लगभग दो करोड़ में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म ने देश भर में 326. 1 करोड़ रुपये कमाकर फिल्मकारों को चौंका दिया था।
अब यह फिल्म 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv) पर रिलीज होगी। संत नीब करौरी बाबा, जिन्हें भगवान हनुमान का भक्त भी कहा जाता है, उनके जीवन पर बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा की भूमिका निभाई है। इस रोल में मिल रही लोकप्रियता को लेकर शोभिनव कहते हैं कि भरोसा था कि एक दिन स्टारडम मिलेगा।
इसका कारण यह है कि बचपन से ही अहसास था, मैं हनुमान भक्त हूं। ऐसा कई बार लगा कि वह मुझे इशारा कर रहे हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है। जब भी मेरे दिमाग में यह बातें आती थीं, तो मैं चुप नहीं रहता था, अपने आसपास के लोगों को कह देता था कि मैं लीड रोल ही करूंगा।
मैंने एक शॉर्ट टर्म का एक्टिंग कोर्स लखनऊ में किया था। उसमें दो जुड़वा बहनें थीं। जब हनुमान अंश (Hanuman Ansh OTT) का पोस्टर आया, तो फोन करके कहा कि हमें लग रहा था कि तुम मजाक कर रहे हो कि छोटा-मोटा रोल नहीं निभाओगे।
वाकई तुमने नहीं निभाया। हनुमान अंश को फिल्मकार एक केस स्टडी के तौर पर देख रहे हैं। इस पर शोभिनव आगे कहते हैं कि कंटेंट अगर अच्छा है, तो चलेगा।
सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए खूब सारा पैसा चाहिए, जो कि अमूमन इंडिपेंडेंट फिल्मों के पास नहीं होता। इसलिए हमें लोगों तक पहुंचने में समय लगा। धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी हुई।
इसके लिए जरूरी है कि अगर फिल्म के अच्छी समीक्षा आ रही है, तो उसे कुछ दिन सिनेमाघरों में रखें। आने वाले ऑफर को लेकर आगे शोभिनव कहते हैं कि मैंने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी, लोग मुझे बाबा समझने लगेंगे। लोग मेरे भीतर बाबा को देख रहे हैं, तो यह हनुमान जी की देन है।
आगे भी वही देखेंगे, हम तो भक्त हैं। भक्ति नहीं छूटनी चाहिए। हम जैसे आज हनुमान के भक्त हैं आगे भी भक्त बने रहें, उनकी भक्ति करते रहें।
फिलहाल खलनायक के रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं। मेरे पास पॉजिटिव रोल ही आ रहे हैं। मैं जो भी पात्र निभाऊंगा, वो एक मर्यादा में ही रहकर करूंगा।
ऐसी फिल्में करनी हैं, जो पांच साल का बच्चा भी देख सके। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं