रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,001 व्यूज

'अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए। ', शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 04:31 PM IST
'अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए। ', शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

अभिनेता शरद कपूर ने अपनी खराब सेहत और आर्थिक परेशानियों के कारण इंडस्ट्री से मदद की अपील की है। अभिनेता शरद कपूर ने इंडस्ट्री से मदद मांगी थी स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे अभिनेता अब उन्हें एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

'जोश' (Josh) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक अपील की है। अपनी खराब सेहत से जूझ रहे शरद ने इंडस्ट्री से आर्थिक, नैतिक और मानसिक समर्थन मांगा है। अभिनेता का यह भावुक वीडियो तब सामने आया है, जब उनके चार पालतू कुत्तों को एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में भेजे जाने की खबर वायरल हुई थी।

दरअसल, अपनी खराब सेहत के कारण शरद के लिए इन कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था। इससे पहले, शरद ने स्पष्ट किया था कि वह किसी आर्थिक संकट का सामना नहीं कर रहे हैं और बस जनवरी 2027 से काम पर वापस लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह पैर की चोट से उबर रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

हालांकि, हाल ही में आए एक वीडियो में अभिनेता ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की और इंडस्ट्री के अपने वरिष्ठ साथियों से मदद की अपील की। A post shared by Jayaa Bhatacharrya (@jaya. bhattacharya) इस वीडियो ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने शरद कपूर से मुलाकात की। वीडियो में शरद कपूर ने कहा,'मैं सिंटा से अपील करना चाहता हूं कि मैं अच्छे काम की तलाश में हूं. मुझे आपकी मदद की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि आपने हमेशा कलाकारों का समर्थन किया है।

थोड़ा नैतिक सहयोग भी मेरे लिए काफी है। मैं एक अच्छा अभिनेता हूं और आप यह जानते हैं। पैसे मेरी समस्या नहीं हैं, मैं सिर्फ दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं।

' शरद कपूर जोश के अलावा कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। उनके इस भावुक संदेश के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की आर्थिक और पेशेवर असुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ जहां सोनू सूद और सलमान खान ने उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

वहीं उनके हाथ एक अच्छा प्रोजेक्ट भी लगा है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर एक बड़ी हॉलीवुड मूवी का ऑफर मिल चुका है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'विजय की तरह राजनीति। ' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गर्भ में थीं Alia Bhatt और सोनी राजदान ने शूट किया था फांसी का सीन, एक दिन में फूंकी थी 100 सिगरेट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

थाईलैंड से Ramayana के 'इंद्र' को क्यों मिल रहा इतना प्यार? कुणाल कपूर के छोटे से कैमियो के फैन हो रहे विदेशी दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कविता बनर्जी कौन हैं? वो बंगाली ब्यूटी जिससे रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने की दूसरी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गुस्से में लिखा गया था Kishore Kumar का आइकॉनिक गीत, 60 के दशक का पुराना गाना आज भी है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के एक सीन को करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा।

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल