रविवार, 15 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,937 व्यूज

प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 06:51 PM IST
प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर

53 साल पहले लीजेंडरी सिंगर Lata Mangeshkar ने मुमताज पर फिल्माए गए इस आइकॉनिक गाने को आवाज दी थी। लता मंगेशकर ने दी थी टाइमलेस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी टाइमलेस गाने को आवाज मुमताज पर फिल्माया गया था ये आइकॉनिक गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पुराने गानों के फैंस करोड़ों की संख्या में हैं क्योंकि 70's और 80's के दौर में लीजेंडरी गायक लता मंगेशकर ने कई रोमांटिक गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है।

इन गीतों की खासियत ही यही है कि ये सालों बाद भी सदाबहार है और म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल है। रोमांटिक गानों में अक्सर प्यार के अहसास का जिक्र होता है। कई गाने दर्दभरे भी होते हैं जिनमें बिछड़ने की भावना होती है वहीं कई प्यार में वफादारी की झलक पेश करते हैं।

एक ऐसा ही गाना है 70 के दशक का जिसे उस दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मुमताज (Mumtaz) पर फिल्माया गया था। इस टाइमलेस सॉन्ग को लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी थी। गाने के मीनिंगफुल लिरिक्स हैं- मैं तेरे इश्क में, मर ना जाऊं कहीं, तू मुझे आजमाने की कोशिश ना कर (Main Tere Ishq Mein)।

आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए लिरिक्स एक प्रेमी की गहरी दीवानगी, समर्पण और उस दर्द को दिखाते हैं जिसमें वह अपने प्यार की गहराई में खो जाने से डरता है। मुमताज और धर्मेंद्र (Dharmendra) की केमिस्ट्री, लता मंगेशकर की जादुई आवाज, आनंद बख्शी के मीनिंगफुल लिरिक्स और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के शानदार म्यूजिक से बना यह गीत 53 सालों बाद भी सदाबहार बना हुआ है।

यह गीत 1973 में रिलीज हुई फिल्म लोफर (Loafer) का है जिसका निर्देशन ए. भीमसिंह ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र और मुमताज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि ओम प्रकाश, प्रेमनाथ और के.

एन. सिंह अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया है।

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लोफर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'विजय की तरह राजनीति। ' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गर्भ में थीं Alia Bhatt और सोनी राजदान ने शूट किया था फांसी का सीन, एक दिन में फूंकी थी 100 सिगरेट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

थाईलैंड से Ramayana के 'इंद्र' को क्यों मिल रहा इतना प्यार? कुणाल कपूर के छोटे से कैमियो के फैन हो रहे विदेशी दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कविता बनर्जी कौन हैं? वो बंगाली ब्यूटी जिससे रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने की दूसरी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गुस्से में लिखा गया था Kishore Kumar का आइकॉनिक गीत, 60 के दशक का पुराना गाना आज भी है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के एक सीन को करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए। ', शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल