सिनेमा जगत के महान गायक रहे किशोर कुमार का एक गाना गीतकार द्वारा गुस्से में लिखा गया था। किशोर कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गानों के लेकर कई तरह के रोचक किस्से सिनेमा जगत में मौजूद हैं।
खासतौर पर पुराने जमाने में ऐसे गीत रहे, जिनके पीछे कोई न कोई दिलचस्प किस्सा शामिल था। ऐसा ही एक सॉन्ग महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) का था, जिसके बोल गीतकार द्वारा गुस्से में लिखे थे। खास बात ये थी कि वह गीत किशोर दा की फिल्म के लिए भी नहीं लिखा गया था।
फिर भी 64 सालों से उनकी आवाज में ये गाना सिनेमा की दुनिया में अमर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सदाबहार सॉन्ग है। जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म रंगोली से नाता रखता है।
जिसमें किशोर कुमार और अभिनेत्री वैजयंतीमाला ने अहम भूमिका को अदा किया था। रंगोली फिल्म के उस सॉन्ग के बोल थे- छोटी सी दुनिया। (ch hoti si ye duniya)।
इस गाने को किशोर दा ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया और इसके लिरिक्स हिंदी सिनेमा के महान गीतकार शैलेंद्र (Shailendra) द्वारा लिखे गए थे। फेसबुक पेज फिल्मी ख्याल की रिपोर्ट के आधार पर ऐसा बताया जाता है कि इस गाने के मुखड़े को शैलेंद्र ने गुस्से में लिखा था।
दरअसल बात 60 के दशक की शुरुआत की है, जब राज कपूर फिल्म कॉलेज गर्ल को बनाने की तैयारी में थे और इस फिल्म के लिए संगीतकार शंकर-जय किशन की जोड़ी को चुना गया था, जो उस वक्त राज साहब के फेवरेट माने जाते थे। गीतकार के तौर पर अक्सर शैलेंद्र और हसरत जयपुरी इन संगीतकार की जोड़ी के पसंदीदा था।
लेकिन शैलेंद्र को ये जानकारी मिली की शंकर-जयकिशन ने किसी तीसरी गीतकार को कॉलेज गर्ल के काम सौंपा है तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए और हसरत जयपुरी को साथ में लेकर सीधा शंकर-जयकिशन के ऑफिस पहुंच गए। वहां उनको कोई नहीं मिला और फिर शैलेंद्र ने गुस्से में ऑफिस ब्वॉय को बुलाकर एक पेपर पर दो लाइन लिखकर शंकर-जय किशन को देने के लिए कह दिया था।
वह दो लाइनें थीं- छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रस्तें हैं, तुम कभी तो मिलोगे, कहीं तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल। जब फिल्म रंगोली का निर्माण हुआ तब शंकर-जय किशन ने शैलेंद्र से कहा था कि गाने का मुखड़ा हमारे पास है और आप इसका अंतरा लिखे दें। लेकिन शैलेंद्र हैरान हुआ और कहा कि मैंने तो कोई गीत नहीं लिखा।
फिर संगीतकार ने उन्हें ऑफिस ब्वॉय वाला वही पेपर दिखाया, जो शैलेंद्र ने गुस्से में लिखा था। ऐसे जाकर रंगोली फिल्म का किशोर कुमार वाला गाना बना। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं